India Women vs England Women T20I, ODI Full Schedule: आज से शुरू हो रही है टी20 सीरीज, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

भारत की महिला टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज इंग्‍लैंड में खेलेगी. हरमनप्रीत कौर भारतीय टीम की अगुवाई करेंगी.

Published date india.com Updated: September 10, 2022 3:03 PM IST
Indian Women Cricket Team in
Indian Women Cricket Team @ Twitter

India Women vs England Women T20I, ODI Full Schedule: भारत की महिला क्रिकेट टीम इस वक्‍त इंग्‍लैंड के दौर पर है जहां उन्‍हें मेजबान देश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद उतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. आज देर रात टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर की टीम इंग्‍लैंड की धरती पर उन्‍हें हराकर अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी. ऐसे में फैन्‍स के मन में सवाल उठ रहे होंगे कि ये मैच कब खेले जाएंगे. मैच कितने बजे शुरू होंगे और किस चैनल पर इनका प्रसारण होगा. आइये हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी उपलब्‍ध कराते हैं.

इंडिया वूमेन VS इंग्‍लैंड वूमेन फुल शेड्यूल (India Women vs England Women Full Schedule)

मैच की तरीख टीम फॉर्मेट वेन्‍यू समय
10 सितंबर भारत बनाम इंग्‍लैंड टी20 रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर ली स्ट्रीट रात 11:30 बजे
13 सितंबर भारत बनाम इंग्‍लैंड टी20 काउंटी ग्राउंड, डर्बी रात 11 बजे
15 सितंबर भारत बनाम इंग्‍लैंड टी20 काउंटी ग्राउंड, बिस्‍टल रात 11 बजे
18 सितंबर भारत बनाम इंग्‍लैंड वनडे काउंटी ग्राउंड, होव दोपहर 3:30 बजे
21 सितंबर भारत बनाम इंग्‍लैंड वनडे सेंट लॉरेंस ग्राउंड, कैंटरबरी शाम 5:30 बजे
24 सितंबर भारत बनाम इंग्‍लैंड वनडे लॉर्ड्स, लंदन दोपहर 3:30 बजे

किस चैनल पर आएंगे भारतीय महिला और इंग्‍लैंड महिला टीम के मैच? (INDW vs ENGW Live Streaming)

सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर भारतीय महिला टीम और इंग्‍लैंड की महिला टीम के बीच सीमित ओवरों की सीरीज का सीधा प्रसारण होगा.

मोबाइल पर भारत और इंग्‍लैंड की टीमों के बीच मैच कैसे देख पाएंगे फैन्‍स? (INDW vs ENGW on Mobile App)

सोनी लिव एप (Soney Liv App) के माध्‍यम से भारत और इंग्‍लैंड की महिला टीमों के बीच मैच का प्रसारण मोबाइल पर देखा जा सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.