
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
हांगझोउ (चीन): भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को महिला एशिया कप 2025 के अपने आखिरी सुपर चार मैच में जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बावजूद फाइनल में जगह बना ली जिसमें उसका सामना मेजबान चीन से होगा. चीन ने अपने अंतिम सुपर चार मैच में कोरिया को 1-0 से हराया जिससे भारतीय टीम रविवार को होने वाले फाइनल में पहुंच गई.
फाइनल जीतने वाली टीम अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लेगी. भारत ने शुरुआती बढ़त गंवाकर गत चैंपियन जापान से ड्रॉ खेला जिससे उसे कोरिया और चीन के बीच मैच के नतीजे का इंतजार करना पड़ा. चीन ने पहले ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था.
कोरिया को फाइनल में जगह बनाने के लिए दो गोल के अंतर से जीत की दरकार थी लेकिन चीन की जीत ने 2022 चरण में तीसरे स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम का फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया. चीन तीन जीत के बाद नौ अंक के साथ सुपर चार तालिका में शीर्ष पर रहा जबकि भारत एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार से चार अंक से दूसरे स्थान पर रहा.
ओलंपिक खेलों में कैसे निखर सकता है भारत- स्टीव वॉ ने बताया प्लान, बोले मदद करेगा ऑस्ट्रेलिया
कोरिया को एक ड्रॉ और दो हार से सिर्फ एक अंक मिला और वह सबसे निचले स्थान पर रहा। जापान दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा.
जापान के खिलाफ भारत ने शानदार शुरुआत की। ब्यूटी डुंग डुंग ने सातवें मिनट में मैदानी गोल करके टीम को बढ़त दिला दी. लेकिन जापान ने वापसी की और शेहो कोबायाकावा (58वें मिनट) ने हूटर बजने से दो मिनट पहले ही बराबरी का गोल दाग दिया.
यह इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच दूसरा ड्रॉ था। इससे पहले पूल चरण का मुकाबला भी 2-2 से बराबरी पर छूटा था. जापान के खिलाफ जीत से भारत सीधे मेजबान चीन के खिलाफ फाइनल में पहुंच जाता. चीन ने सुपर चार चरण में भारत को हराकर पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी.
A step away from the title! 🤩 🏆#HockeyIndia #IndiaKaGame #WomensAsiaCup2025 pic.twitter.com/f8c1520Ohm
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 13, 2025
भारत ने बेहतर शुरुआत की और पहले कुछ मिनट में ही इशिका चौधरी ने गोलपोस्ट पर शॉट लगा दिया. इसके बाद जापान ने कुछ आक्रामक मूव बनाने शुरू किए। लेकिन भारत ने डुंग डुंग के गोल से बढ़त हासिल कर ली.
बराबरी की कोशिश में जुटी जापान ने जल्द ही एक पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन भारत ने बिना परेशानी के उन्हें रोक दिया. जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ा, भारतीयों ने गेंद पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया और हमले तेज कर दिए. हालांकि जापान की रक्षा पंक्ति ने पहले हाफ के अंतिम क्षणों में भारत पर दबाव बनाया। पर भारत ने ब्रेक तक स्कोर 1-0 बनाए था.
Asia Cup में संजू सैमसन को क्यों नहीं दे रहे ओपनिंग पर मौका, भारत के बैटिंग कोच ने बताई साफ-साफ बात
अंतिम क्वार्टर में जापान ने बराबरी की कोशिश में आक्रामक रुख अपनाया। भारत ने कई पेनल्टी कॉर्नर हासिल करके अपने विरोधियों पर दबाव बनाया. जापान ने आखिरकार 58वें मिनट में गोल कर दिया। कप्तान अमीरू शिमादा बाईं ओर से आगे बढ़ी और गेंद को सर्कल में पहुंचा दिया, तभी शिहो कोबायाकावा तेजी से बिचू देवी को छकाते हुए गेंद को नेट में डालकर स्कोर बराबर करने में कामयाब रहीं.
भारत ने अंतिम क्षणों में कई प्रयास किए और एक पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किया. लेकिन जापान ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया और अंततः हूटर बजने पर दोनों टीमें बराबरी पर रहीं.
(भाषा)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.