By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Indian Archery Team Denied Visas For World Cup In Switzerland
स्विट्जरलैंड में तीरंदाजी वर्ल्ड कप- भारतीय खिलाड़ियों को वीजा देने से इनकार
भारत में कोरोना महामारी से बिगड़े हालात को देखते हुए स्विट्जरलैंड ने भारतीय तीरंदाजी टीम को वीजा देने से इनकार किया है.
स्विट्जरलैंड के ल्यूसाने में 17 से 23 मई तक तीरंदाजी वर्ल्ड कप (दूसरे चरण) का आयोजन होना है, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों को भी हिस्सा लेना है. लेकिन भारत में फैली कोविड-19 वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए स्विट्जरलैंड के दूतावास ने भारतीय तीरंदाजी टीम को वीजा देने से इनकार कर दिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार में कोविड महामारी से भारत में बिगड़े हालात को देखते हुए स्विज सरकार ने यात्रा संबंधी प्रतिबंध लगा दिए हैं. इसी के चलते दूतावास ने भारतीय टीम को इस प्रतिस्पर्धा के लिए वीजा देने से मना कर दिया है. इसके बाद तीरंदाजी संघ ने विदेश मंत्रालय से वीजा दिलाने की गुहार लगाई है.
गौरतलब है कि दीपिका कुमारी और अतानु दास ने ग्वाटेमाला में हुए वर्ल्ड कप में व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था. इसके बाद रिकर्व तीरंदाजी टीम को दूसरे वर्ल्ड कप में भी भेजा जा रहा था. 21 से 27 जून तक पैरिस में होने वाले ओलंपिक क्वॉलीफाइंग वर्ल्ड कप से पहले यह वर्ल्ड कप महिला तीरंदाजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसी टूनार्मेंट में भारतीय महिला टीम के पास ओलंपिक कोटा हासिल करने का मौका है.
व्यक्गित स्पर्धा में अब तक दो बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी ने ही टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल किया है, जबकि भारतीय महिला रिकर्व ने अब तक टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल नहीं कर पाई है.
पुरुषों की रिकर्व टीम में प्रवीण जाधव, तरुणदीप राय और अतनु दास ने पहले ही ओलंपिक खेलों के लिए टीम स्पर्धा और व्यक्तिगत वर्ग के लिए क्वॉलीफाई कर लिया है. उन्होंने 2019 में नीदरलैंड में तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक का टिकट कटाया था.
इनपुट : IANS
Also Read:
-
तीरंदाज दीपिका कुमारी ने कर दिया बड़ा ऐलान, कहा ओलंपिक पदक जीतने तक संन्यास नहीं लूंगी
-
Paris Olympics 2024: तीरंदाजी में दीपिका कुमारी इतिहास रचने से चूकीं, 36 साल से चला आ रहा भारत का पदकों का सूखा जारी
-
Paris 2024 Olympics: आलोचनाओं के बाद दीपिका ने दिखाया दम, तीरंदाजी महिला व्यक्तिगत वर्ग के अंतिम 32 में पहुंची
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें