मशहूर फुटबॉल क्लब लिवरपूल के मालिक बन सकते हैं भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी

साल 2010 में FSG से टॉम हिक्स और जॉर्ज गिल्लेट से लिवरपूल को खरीदने से पहले भी मुकेश अंबानी ने क्लब को खरीदने में रुचि दिखाई थी.

Published: November 13, 2022, 4:47 PM IST

बिकने के लिए तैयार लिवरपूल फुटबॉल क्लब (LFC) को खरीदने में भारत के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने दिलचस्पी दिखाई है. फेनवे स्पोर्ट्स ग्रुप ने सोमवार को बाहरी निवेशकों की तलाश करने के अपने इरादे की घोषणा की और शनिवार तक अंबानी के क्लब में रुचि दिखाने की खबर सामने आई. समझा जाता है कि FSG £4 बिलियन में लिवरपुल क्लब को बेचना चाहता है जिसे उन्होंने अक्टूबर 2010 में £300m में खरीदा था.

हालांकि अंबानी एकलौते शख्स नहीं हैं जिन्होंने प्रीमियर लीग क्लब खरीदने के इरादे से एफएसजी से संपर्क किया है. खबर है कि मध्य पूर्व और संयुक्त राज्य अमेरिका के निवेशक एफएसजी के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं, जो आंशिक रूप से मई में टॉड बोहली के कंसोर्टियम को चेल्सी की बिक्री से प्रेरित था.

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल अंबानी ने पहली बार किसी फुटबॉल क्लब में दिलचस्पी दिखाई है. हालांकि उनके लिए खेल जगत में निवेश करना नई बात नहीं है. क्रिकेट के फैन अंबानी ने भारत की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग- आईपीएल में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी खरीद रखी है जो कि टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है.

ये पहली बार नहीं है जब अंबानी का नाम लिवरपूल के साथ जोड़ा गया है. 2010 में FSG से टॉम हिक्स और जॉर्ज गिल्लेट से लिवरपूल को खरीदने से पहले, अंबानी ने क्लब को खरीदने में रुचि दिखाई थी.

साथी भारतीय अरबपति सुब्रत रॉय के साथ मिलकर, अंबानी कथित तौर पर क्लब में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी के बदले में लिवरपूल के £237m ऋण का भुगतान करने के लिए तैयार थे, हालांकि ये समझौता पूरा नहीं हो सका.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.