By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Indian Cricket Teams Head Coach Ravi Shastri Has Said That The Idea Of Four Day Test Match Is Rubbish
'4 Day Test' के बारे में रवि शास्त्री ने दिया ये बड़ा बयान, कहा- बकवास...
आईसीसी ने 2023 टेस्ट चैम्पियनशिप से चार दिनी टेस्ट को अनिवार्य करने का मन बनाया है
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने चार दिनी टेस्ट (4 Day Test) के आइडिया को बकवास करार दिया है. आईसीसी ने 2023 टेस्ट चैम्पियनशिप से चार दिनी टेस्ट को अनिवार्य करने का मन बनाया है और इस सम्बंध में मार्च में होने वाली आईसीसी की क्रिकेट समिति की बैठक में चर्चा भी होनी है. शास्त्री ने एक इंटरव्यू में कहा कि आईसीसी का यह आइडिया बकवास है और अगर वह वाकई चार दिनी टेस्ट मैच को कैलेंडर में शामिल करना चाहता है तो फिर उसे टेस्ट खेलने वाली टॉप-6 टीमों के इससे दूर रखना चाहिए.
शास्त्री ने कहा, “चार दिनी टेस्ट बकवास है. मौजूदा फॉरमेट में बदलाव की कोई जरूरत नहीं. अगर आप ऐसा करने चाहते हैं तो फिर इससे टॉप-6 टीमों को दूर ही रखिए और बाकी टीमों को चार दिनी टेस्ट खेलने दीजिए. अगर आप चाहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट बना रहे तो फिर टॉप-6 टीमों को आपस में खेलने दीजिए. आपको इस खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए एक शॉर्टर फॉरमेट भी मिल जाएगा.”
रवि शास्त्री बोले- धोनी का टी20 करियर अभी खत्म नहीं हुआ है, उसे अभी…
शास्त्री मानते हैं कि अभी दिन-रात के टेस्ट को पूरी तरह लागू नहीं किया जा सका है और आईसीसी नए आइडिया के साथ सामने आ गई. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने टेस्ट मैचों को 5 दिन का बनाए रखने का समर्थन किया है. कुलदीप का कहना है कि इसे 4 दिन का करने से इस लंबे प्रारूप के स्वरूप से छेड़छाड़ होगी.
इस स्पिन गेंदबाज को लगता है कि मौजूदा प्रारूप से छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए. बकौल कुलदीप, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं 5 दिवसीय टेस्ट क्रिकेट को तरजीह दूंगा. टेस्ट क्रिकेट पांच दिनों के लिए बना है और मैं इसमें कोई भी बदलाव नहीं देखना चाहूंगा. कोई चीज अगर ‘क्लासिक’ हो तो उसे ऐसे ही रहने देना चाहिए.’
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें