By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Indian Football Team Has To Be In Top 10 Of Asia Sunil Chhetri
भारतीय फुटबॉल टीम को एशिया के टॉप 10 में लाना होगा: सुनील छेत्री
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और सीनियर खिलाड़ी सुनील छेत्री ने माना कि बाकी खेलों के मुकाबले भारत में फुटबॉल को बेहद कम देखा जाता है।
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और सीनियर खिलाड़ी सुनील छेत्री (Sunil Chetri) ने माना कि बाकी खेलों के मुकाबले भारत में फुटबॉल को बेहद कम देखा जाता है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसके पीछे का कारण टीम का खराब प्रदर्शन भी है। छेत्री ने कहा कि अगर फुटबॉल टीम को लोकप्रियता बढ़ानी है तो उन्हें पहले एशिया की टॉप-10 टीमों में जगह बनानी होगी।
उन्होंने कहा, “मैं तुलना नहीं करता तकि बाकी खेलों को जो मिलता है हमे नही खेलता। हमारा काम है सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दें। कम लोग है जो देश का फुटबॉल देखते हैं। लोग क्वालिटी देखना चाहते हैं। हमें क्वालिटी बढ़ानी पड़ेगी तभी लोग देखेंगे। हम यहां से बेहतर होना है। हमें भूटिया, छेत्री से बेहतर खिलाड़ी चाहिए तभी बेहतर हो पाएंगे। पहला टारगेट हमें एशिया की टॉप 10 में आना होगा।”
छेत्री ने कहा, “सिर्फ फुटबॉल ही नहीं हम बाकी खेलों में भी सही टैलेंट नहीं ढूंढ पाते है। 1.4 बिलियन होने के बाद भी हम ज्यादा मेडल नहीं जीत पाते। हमारे पास इतने लोग है लेकिन क्या आप मानते हो कि हम सही खिलाड़ियों को ढूंढ पाते हैं। हर जगह खेल की बात होनी चाहिए.. तभी हम बदल पाएंगे।”
भारतीय कप्तान ने आगे कहा, “ये खुशी हम सबको चाहिए जैसी खुशी नीरज, लवलीना के जीतने पर सबको हुई थी। हमेशा ये सोचता हूं कि कोई नहीं आज हारे हो फिर जीत जाओगे। ज़िंदगी भी ऐसी ही है आपको हर दिन सिर उठा कर जीना है।”
उन्होंने कहा, “मैरीकॉम, नीरज चोपड़ा, विराट कोहली, फेडरर मेरे रोल मॉडल हैं। सबके बारे में पढ़ने की कोशिश करता हूं, उनसे सीखना चाहता हूं।”
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें