
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
नई दिल्ली: पहले क्वार्टर में एक गोल से पिछड़ने के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सुल्तान जोहर कप 2025 के अपने मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (India vs Pakistan Hockey) को 3-3 से ड्रॉ पर रोक दिया.
मलेशिया के जोहर बाहरु स्थित तमन दया हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत के लिए अरिजीत सिंह कुंडल ने 43वें, सौरभ आनंद कुशवाहा ने 47वें और मनमीत सिंह ने 53वें मिनट में गोल दागे. वहीं, पाकिस्तान के लिए हन्नान शाहिद ने पांचवें और सूफियान खान ने 39वें और 55वें मिनट में गोल किए.
भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने किया ‘हाई-फाइव‘
सुल्तान जोहर कप 2025 भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान एक गजब का नजारा देखने को मिला. मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच हाथ मिलाने की बजाय हाई-फ़ाइव का आदान-प्रदान किया और इसके बाद फिर मैच शुरू हुआ.
Before #PAKvIND at Sultan Johor Hockey Cup, India’s junior hockey team greeted Pakistan players with grace. A lesson for @BCCI & @ICC. What the Indian cricket team did under ICC umbrella broke the spirit of sport & is evidence of planned theatrics shamed the game. @MohsinnaqviC42 pic.twitter.com/si7de6wtPt
— Maham Fazal (@MahamFazal_) October 14, 2025
पहले ख़बरें आई थीं कि पाकिस्तान हॉकी महासंघ (PHF) ने अपने खिलाड़ियों को “हाथ मिलाने” के दौरान नजरअंदाजी की चेतावनी दी थी, जो हाल ही में एशिया कप क्रिकेट विवाद की तरह था. इससे पहले, पाकिस्तान ने अगस्त में बिहार के राजगीर में आयोजित पुरुष एशिया कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजने का फैसला किया था.
एशिया कप 2025 में हाथ नहीं मिलाने को लेकर हुआ था भारी विवाद
भारत-पाकिस्तान के मैच में हाई-फ़ाइव का आदान-प्रदान करने की इसलिए ज्यादा चर्चा हो रही है क्योंकि इससे पहले, हाल ही में संपन्न एशिया कप के मैचों के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने पहलगाम में आतंकी हमले के मद्देनजर पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था.
Indian and Pakistani players had a hand shake before the start of Sultan of Johor Cup Hockey Match pic.twitter.com/gWMutT6ote
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) October 14, 2025
भारतीय क्रिकेट टीम ने तीनों मैचों के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. इसके बाद भारी विवाद हुआ था. पाकिस्तान ने आईसीसी से इसकी शिकायत की थी.
पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने अपने खिलाड़ियों को दिया था निर्देश
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पीएचएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भारतीय टीम की हाथ न मिलाने की नीति के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने को कहा गया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.