ब्रॉन्ज मेडल जीतकर घर लौटी भारतीय हॉकी टीम, ढोल - नगाड़ों के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतकर हॉकी टीम वापस भारत आ गई है. दिल्ली एयरपोर्ट पर भारत के खिलाड़ियों का ढोल - नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया है.

Written by: Bhaskar Tiwari
Published: August 10, 2024, 11:10 AM IST

भारतीय हॉकी टीम पेरिस में कांस्य पदक जीतकर आज भारत वापस लौट आई. दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम का भव्य स्वागत किया गया है. वही इस दौरान भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी ढोल के ताल पर डांस करते हुए भी नजर आए.

भारत ने ओलंपिक में 52 साल के बाद लगातार दो बार पदक अपने नाम किया है. ओलंपिक में भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मारे है.  10 गोल के साथ हरमनप्रीत टूर्नांमेंट के टॉप गोल स्कोरर भी थे.

वीडियो में भारत के मनदीप सिंह और सुखजीत डांस करते हुए नजर आ रहे है. वही भारत वापस आने पर भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मीडिया से बात की है. भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा की पदक तो पदक होता है और देश के लिए इसे जीतना बड़ी बात है. हमने फाइनल में पहुंचकर गोल्ड जीतने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से हमारा सपना पूरा नहीं हो सका. लेकिन हम खाली हाथ नहीं लौटे हैं, लगातार पदक जीतना अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

यह उनके (पीआर श्रीजेश) लिए एक भावनात्मक क्षण था वह अपना आखिरी मैच खेल रहे हैं. वह संन्यास ले चुके हैं लेकिन वह हमारे साथ रहेंग. मैं भारत सरकार, साई और ओडिशा सरकार को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं. अब जो प्यार हमें मिल रहा है, वह हमारी जिम्मेदारी को दोगुना कर देता है, हम भी कोशिश करेंगे. जब भी हम खेलें, देश के लिए पदक लाएं.

पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. सेमीफाइनल में कुछ गलतियों के वजह से भारत फाइनल में पहुंचने से चूक गया. लेकिन पूरे टूर्नांमेंट में भारत का प्रदर्शन सबसे अच्छा था. भारत ने 52 साल के बाद ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया की टीम पटखनी दी थी.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.