By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Indian Mixed Archery Team Loses 2 6 To Usa In Paris Olympics Bronze Match
पेरिस में इतिहास रचने से चूकी भारतीय तीरंदाजी जोड़ी, कांस्य पदक मैच में अमेरिका के हाथों मिली शर्मनाक हार
भारत के धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत की मिश्रित युगल तीरंदाजी जोड़ी शुक्रवार को यहां पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक मुकाबले में हारकर पदक से चूकी.
भारत के धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत की मिश्रित युगल तीरंदाजी जोड़ी को पेरिस ओलंपिक की तीरंदाजी स्पर्धा के सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की शीर्ष वरीय जोड़ी के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा. जिसके बाद कांस्य पदक मैच में भारत की जोड़ी का मैच अमेरिकी जोड़ी के साथ थी.
जिसमें वो हार के साथ ही पदक जीतने से भी चूक गए. धीरज ने कई अच्छे शॉट खेले लेकिन अंकिता भकत के खराब शॉट ने इस हार में अहम भूमिका अदा की है. पहले सेट में भारत को 37 – 38 से हार का सामना करना पड़ा जिसमें अंकिता एक 7 का भी शॉट था.
भारत के धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत की मिश्रित युगल तीरंदाजी जोड़ी शुक्रवार को यहां पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक मुकाबले में अमेरिका की कैसी कॉफहोल्ड और ब्रैडी एलिसन की जोड़ी से 2-6 से हार गई.
भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में पहला सेट जीतने के बावजूद किम वूजिन और लिम सिहियोन की दक्षिण कोरिया की शीर्ष वरीय जोड़ी से 2-6 से हारने के बाद कांस्य पदक के मुकाबले में पहुंची थी जिससे इस स्पर्धा में देश का 36 साल का पदक का इंतजार खत्म होने की उम्मीद थी.लेकिन ऐसा नहीं हो सका और अमेरिकी जोड़ी ने 38-37, 37-35, 34-38, 37-35 से जीत हासिल की.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें