By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Indian Mixed Team Archers Secure Place In Semifinal A First In Olympic History
धीरज और अंकिता की मिश्रित जोड़ी इतिहास रचने के करीब, स्पेन की जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
धीरज और अंकिता की मिश्रित युगल तीरंदाजी जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक की तीरंदाजी स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मैच में स्पेन की जोड़ी को 5 - 3 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
भारत के धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत की मिश्रित युगल तीरंदाजी जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक की तीरंदाजी स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पाब्लो गोंजालेस और ईलिया केनालेस की स्पेन की जोड़ी को 5-3 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई.
भारतीय जोड़ी अब तीरंदाजी में देश के पहले ओलंपिक पदक से एक जीत दूर है. क्वालीफिकेशन दौर में पांचवें स्थान पर रहने वाले धीरज और अंकिता ने पाब्लो और ईलिया की जोड़ी को 38-37, 38-38, 36-37, 37-36 से हराया.
स्पेन की 13वीं वरीय जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को कड़ी टक्कर दी. पाब्लो और ईलिया ने प्री क्वार्टर फाइनल में चीन की चौथी वरीय जोड़ी को हराकर उलटफेर किया था.धीरज और अंकिता ने पहला सेट 38-37 से जीता. धीरज ने अपने दोनों निशानों पर 10 अंक जुटाए जबकि अंकिता ने नौ-नौ अंक हासिल किए.दूसरा सेट 38-38 से बराबर रहा.
धीरज और अंकिता ने हालांकि तीसरा सेट 36-37 से गंवा दिया जिससे स्कोर 3-3 हो गया. पाब्लो और ईलिया ने 10-10 अंक के साथ शुरुआत की जिसके जवाब में धीरज और अंकिता दोनों ने नौ अंक जुटाए. पाब्लो ने दूसरे प्रयास में आठ जबकि ईलिया ने नौ अंक जुटाए.
अंकिता हालांकि इसके बाद आठ अंक ही जुटा सकीं जिससे धीरज के 10 अंक पर निशाना साधने के बावजूद भारत ने सेट गंवा दिया. चौथे और निर्णायक सेट में अंकिता ने नौ और धीरज ने 10 अंक से शुरुआत की. पाब्लो और ईलिया क्रमश: नौ और आठ अंक से 17 अंक ही जुटा सके.
INTO THE SEMI FINALS. One win away from a medal in the Archery Mixed Team event. Spectacular effort from Dhiraj Bommadevara and Ankita Bhakat. What a close encounter with the match going right down to the wire. 👏🏽👏🏽#JeetKiAur | #Cheer4Bharat pic.twitter.com/IbRKSG7bml
— Team India (@WeAreTeamIndia) August 2, 2024
इससे पहले भारतीय जोड़ी ने प्री क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की डायनंदा चोइरुनिसा और आरिफ पंगेस्तु की जोड़ी को 5-1 से शिकस्त दी.भारतीय जोड़ी ने पहले सेट को 37-36 से जीतने के बाद दूसरा सेट 38-38 से बराबर किया. तीसरे सेट में अंकिता के दोनों निशाने 10 अंक पर लगे जिससे भारत ने 12वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी के खिलाफ 38-37 से जीत के साथ मैच अपने नाम कर लिया.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें