भारतीय मूल के फुटबाल खिलाड़ी ने किया लीवरपूल से करार

भारतीय मूल के फुटबाल खिलाड़ी यान धांडा ने इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लीवरपूल के साथ करार किया है

Published: December 18, 2015, 8:54 PM IST

भारतीय मूल के फुटबाल खिलाड़ी यान धांडा ने इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लीवरपूल के साथ करार किया है। किसी शीर्ष इंग्लिश फुटबाल क्लब के साथ पेशेवर करार करने वाले धांडा पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं।यह भी पढ़े :न्यूजीलैंड, स्पेन की हॉकी टीमों को 2016 रियो ओलम्पिक का न्यौता

इंग्लैंड की युवा अंतर्राष्ट्रीय टीम के सदस्य धांडा हाल ही में 17 साल के हुए हैं और इसी के साथ उन्होंने लीवरपूल के साथ ढाई साल का करार किया है।वह शीर्ष स्तर पर पेशेवर करार करने वाले दूसरे ब्रिटिश एशियाई हैं। इससे पहले नील टेलर ने स्वानसी के साथ करार किया था।

धांडा का जन्म बर्मिघम में हुआ था। 2013 में वह वेस्ट ब्रॉमविक एल्बायन से लीवरपूल की अकादमी से जुड़े थे।

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.