By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Indian Super League Fc Goa Kick Start Campaign With 3 0 Win Over Chennaiyin Fc
Indian Super League: एफसी गोवा ने चेन्नइयन एफसी को 3-0 से रौंदकर की धमाकेदार शुरुआत
गोवा की ओर से सिमिलेन डोंगेल (30वें मिनट), फेरान कोरोमिनास (62वें मिनट) और कार्लोस पेना (81वें मिनट) ने गोल दागे
एफसी गोवा (FC Goa) ने अपने पहले मुकाबले में चेन्नइयन एफसी (Chennaiyan FC) को 3-0 से रौंदकर इंडियन सुपर लीग (Indian Super League, ISL) के छठे एडिशन में धमाकेदार शुरुआत की है.
French Open Badminton 2019 : साइना प्री-क्वार्टर फाइनल में, कश्यप, श्रीकांत और समीर वर्मा हारे
इस जीत से गोवा को पूरे तीन अंक मिले. गोवा की ओर से सिमिलेन डोंगेल (30वें मिनट), फेरान कोरोमिनास (62वें मिनट) और कार्लोस पेना (81वें मिनट) ने गोल दागे.
चेन्नई को मिले शुरुआती मौके गए बेकार
चेन्नई ने 12वें मिनट में पहला मौका बनाया लेकिन वह बेकार चला गया. 18वें मिनट में चेन्नई ने एक और हमला बोला पर एक बार फिर किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया.
इसके बाद 19वें मिनट में मेजबान टीम ने पहला मौका बनाया लेकिन चेन्नई के गोलकीपर कैथ ने उसे नाकाम कर दिया. अगले ही मिनट गोवा ने एक और हमला बोला लेकिन मानवीर सिंह के प्रयास को कैथ ने फिर नाकाम कर गोवा को बढ़त लेने से रोका.
चेन्नई ने 25वें मिनट में जवाबी हमला किया लेकिन लालियानजुआला चांग्ते अपने शॉट में असर पैदा नहीं कर सके. हालांकि गोवा ने इसके बाद 30वें मिनट में राइट फ्लैंक से एक हमला बोलते हुए गोल करने में सफलता हासिल की.
इस गोल के लिए भारतीय टीम के सीनियर फॉरवर्ड मानवीर ने मूव बनाया. वह गेंद लेकर बॉक्स में घुसे और पोस्ट के बिल्कुल किनारे से उसे डोंगेल को सौंप दिया. डोंगेल ने गेंद को पोस्ट में डाल दिया.
गोवा के ब्रेंडन ने 42वें मिनट में एक लांग रेंज शॉट लिया पर गेंद पोस्ट के काफी करीब से बाहर चली गई. 43वें मिनट में गोवा के एक और हमले को कैथ ने नाकाम कर दिया.
BCB के आश्वासन के बाद बांग्लादेश के क्रिकेटर्स ने खत्म की हड़ताल
बराबरी की चाह में कोच जान ग्रोगरी दूसरे हाफ की शुरुआत में ही धनपाल गणेश को बाहर कर अनिरुद्ध थापा को अंदर लाए. थापा ने आते ही 52वें मिनट में काउंटर अटैक पर चांग्ते को बॉक्स के अंदर एक थ्रू पास दिया लेकिन शेरिटन फर्नांडेस ने सफाई से उसे नाकाम कर दिया.
62वें मिनट में हालांकि गोवा ने गोल मशीन कहे जाने वाले फेरान कोरोमिनास के सफल प्रयास की बदौलत अपना दूसरा गोल किया. इस गोल में जैकीचंद सिंह ने बेहतरीन भूमिका निभाई और राइट फ्लैंक से बाक्स के अंदर कोरोमिनास को सटीक लो क्रास पास दिया, जिस पर गोल करते हुए कोरोमिनास ने अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया. इस गोल के लिए असल मूव मानवीर ने बनाया था.
चेन्नई की टीम ने इसके बाद भी कुछ अच्छे मूव बनाते हुए बराबरी की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सकी. इसी बीच, 82वें मिनट में पेना ने ब्रेंडन फर्नांडेस की मदद से वाली से गोल करते हुए गोवा को 3-0 से जीत दिला दी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें