By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Indian Super League Final Atk Wins Record Third Title Beats Chennaiyin Fc 3 1 In The Final Of Isl 2019 20
ISL 2019-20 FINAL: तीसरी बार ISL खिताब जीतने वाला पहला क्लब बना ATK, मिला एएफसी कप का टिकट
लीग स्टेज पर एटीके 10 मैच जीतकर प्वाइंटस टेबल में 34 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा था
स्पेनिश मिडफिल्डर जेवियर हर्नांडिज के दो गोल के दम पर एटीके ने चिर-प्रतिद्वंद्वी को चेन्नइयन एफसी को 3-1 से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2019-20 खिताब अपने नाम कर लिया. खिताबी मुकाबला दर्शकों के बगैर रविवार रात गोवा के फर्तोदा स्टेडियम में खेला गया जहां एटीके ने बाजी मारी. इससे पहले एटीके ने 2014 और 2016 में खिताब अपने नाम किया था.
बीसीसीआई ने ईरानी कप समेत कई घरेलू टूर्नामेंट रद्द किए
जेवियर हर्नांडिज (10वां और 93वां) और एडु गार्सिया (48वां मिनट) ने एटीके के लिए गोल दागे जबकि चेन्नइन के लिए एकमात्र गोल 69वें मिनट में वाल्सकिस ने किया. कोविड-19 महामारी के कारण मैच दर्शकों के बिना खेला गया था.
एटीके हर्नांडिज के गोल के दम पर पहले हाफ में 1-0 से आगे था. दूसरे हाफ में गार्सिया ने उसकी बढ़त दोगुनी कर दी. इस बीच चेन्नइयन के लिए वाल्सकिस ने 69वें मिनट में पहला गोल दागा. हर्नाडिज ने स्टॉपेज टाइम में एटीके के लिए तीसरा गोल दागा. एटीके ने खिताब की तिकड़ी के साथ ही एएफसी कप में जगह बना ली.
दूसरी बार आईएसएल का मैच खाली स्टेडियम में खेला गया
यह दूसरा अवसर है जबकि आईएसएल का मैच खाली स्टेडियम में खेला गया. इससे पहले असम में नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में प्रदर्शनों के कारण नार्थईस्ट यूनाइटेड और बेंगलुरू एफसी का लीग चरण का मैच गुवाहाटी में खाली स्टेडियम में खेला गया था.
एटीके ने दो चरण के सेमीफाइनल में बेंगलुरू एफसी को हराया था
एटीके ने जहां दो चरण के सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन बेंगलुरू एफसी को हराया था जबकि चेन्नइयन एफसी ने एफसी गोवा को हराते हुए तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई थी. दोनों क्लब लीग इतिहास में पहली बार फाइनल में आमने-सामने थे. मजेदार बात यह है कि दोनों फाइनल में पहुंचने के बाद अब तक एक बार भी नहीं हारे थे.
अगले महीने होगा IPL 2020 के भविष्य पर ‘आखिरी फैसला’
एटीके ने जहां लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए फाइनल का टिकट कटाया वहीं चेन्नइयन ने दूसरे चरण के बाद वापसी करते हुए फाइनल में पहुंचने का गौरव हासिल किया था.
लीग स्टेज पर दूसरे स्थान पर रहा था एटीके
एटीके के बाद बेंगलुरू एफसी ने 2018-19 और चेन्नइयन ने 2015 और 2017-18 में खिताब जीते थे. लीग स्टेज पर 10 मैच जीतकर एटीके 34 अंकों के साथ प्वाइंटस टेबल में दूसरे स्थान पर रहा था। एटीके ने ग्रुप स्तर पर 4 मैच गंवाए थे.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें