By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Indian Women Hockey Team Play Draw Against Korea Asian Champions Trophy 2018
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने कोरिया को ड्रॉ पर रोका
भारतीय महिला हॉकी टीम ने कोरिया के खिलाफ मैच ड्रॉ कराया.
नई दिल्ली: गत चैंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में शनिवार को मेजबान दक्षिण कोरिया को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया. हालांकि भारतीय टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है और अनुभवी डिफेंडर सुनीता लाकड़ा के नेतृत्व में टीम 20 मई को दक्षिण कोरिया से ही फाइनल खेलेगी. भारत ने इससे पहले लगातार तीन मुकाबलों में जापान को 4-1 से, चीन को 3-1 से और मलेशिया को 3-2 से मात दी थी.
दक्षिण कोरिया को मैच के चौथे मिनट में ही पेनाल्टी कॉर्नर मिल गया, लेकिन अपना 50वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहीं गुरजीत कौर ने इसे नाकाम कर दिया. पहला क्वार्टर खाली जाने के बाद मेजबान टीम के लिए चिओन सियोल की ने 20वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया. इसके बाद तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों में कोई भी गोल करने में सफल नहीं रही. भारत को इस क्वार्टर में पेनाल्टी कार्नर भी हासिल हुआ लेकिन टीम उसका फायदा नहीं उठा सकी.
RCB के खिलाफ जोफ्रा आर्चर के नाम दर्ज हुआ बेहद खराब रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने
चौथे क्वार्टर में भारत के लिए लालसेमसियामी ने 49वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर का पूरा फायदा उठाते हुए गोल दागकर 1-1 से बराबरी पर ला दिया. मेजबान के पास 54वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गोल करने का मौका था लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता ने इसका सफलतापूर्वक बचाव कर लिया और मुकाबला 1-1 से ड्रा रहा. भारतीय ड्रैग फ्लिकर गुरजीत का यह 50वां अंतरराष्ट्रीय मैच था. भारत अब 20 मई को फाइनल में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा.
Also Read:
-
हरेंद्र सिंह ने महिला हॉकी टीम के हेड कोच के पद से इस्तीफा देकर चौंकाया, इस पूर्व कोच की हो सकती है वापसी
-
Asia Cup 2025 Final: साउथ कोरिया को धूल चटाकर टीम इंडिया बनी चैंपियन, अपने नाम किया वर्ल्ड कप का टिकट
-
Pro League: महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 नीदरलैंड को शूटआउट में रौंदा, प्लेयर्स पर पैसों की बारिश
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें