वेदा कृष्णमूर्ति होंगी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भारतीय महिला 'ए' टीम की कप्तान, 2 विकेटकीपर शामिल

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया ए खिलाफ 3 मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी

Published date india.com Published: November 22, 2019 1:17 PM IST
Dream11 Guru Tips And Prediction Womens Senior One Day Trophy, Jharkhand Women vs Karnataka Women Dream11 Tips and Prediction, Jharkhand Women vs Karnataka Women, Womens Senior One Day Trophy 2021, JHA-W vs KAR-W Dream11 Tips and Prediction, JHA-W Dream11 Team Player List, KAR-W Dream11 Team Player List, Today match Prediction, Today match Tips, Jharkhand Women vs Karnataka Women Today's Cricket match Playing xi, Today match Playing xi, JHA-W playing xi, KAR-W playing XI, dream11 guru tips, Dream11 Predictions for today's match, Jharkhand Women vs Karnataka Women Dream11 predictions, Fantasy Playing Tips - Jharkhand Women vs Karnataka Women, Fantasy Cricket Tips - Womens Senior One Day Trophy
Dream11 Guru Prediction and Tips_Jharkhand Women vs Karnataka Women Womens Senior One Day Trophy Quarterfinal 1

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ आगामी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय महिला ए टीम (Indian Women’s Team) की घोषणा कर दी गई है. टीम की कमान मिडिल ऑर्डर बैट्समैन वेदा कृष्णमूर्ति (Veda Krishnamurthy) के हाथों में होगी जबकि उप कप्तान की भूमिका ऑफ स्पिनर अनुजा पाटिल (Anuja Patil) निभाएंगी.

सुनील गावस्कर को उम्मीद, उनसे बेहतर BCCI अध्यक्ष साबित होंगे सौरव गांगुली

ऑल इंडिया वूमैंस सेलेक्शन कमिटी ने गुरुवार को कोलकाता में मीटिंग के बाद ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए टीम की घोषणा की. प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा (Shafali Verma) टीम में अपनी जगह कायम रखने में सफल रही हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

शेफाली को हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था. मेहमान भारतीय टीम ने मेजबान विंडीज को 5-0 से मात दी थी.

IND vs BAN, 1st Day-Night Test: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

चयनकर्ताओं ने सुषमा वर्मा और नुजहत परवीन के रूप में दो विकेटकीपर शामिल किया है. भारतीय टीम इस दौरे पर 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलेगी.

भारतीय महिलाएं इस दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर अगले वर्ष ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले विश्व कप में अपनी दावेदारी पेश करना चाहेंगी.

भारत ‘ए’ महिला टीम इस प्रकार है:-

वेदा कृष्णमूर्ति (कप्तान), अनुजा पाटिल (उप कप्तान), प्रिया पूनिया, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, देविका वैद्य, डी हेमलता, तनुश्री सरकार, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), नुजहत परवीन (विकेटकीपर), मानसी जोशी, अरूधंती रेड्डी, रेणुका सिंह, मनाली दक्षिनी, टीपी कंवर.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.