India’s Day 11 Schedule at 2024 Olympics: पेरिस ओलंपिक खेलों 2024 के 10 दिन गुजर जाने के बाद बाद भी भारत को अब तक केवल तीन ही मेडल मिले हैं और तीनों मेडल शूटिंग में ही आए हैं. लेकिन अब 11वें दिन यानी के मंगलवार, छह अगस्त को भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल में पहुंचकर अपना मेडल पक्का कर सकती है. मंगलवार को सेमीफाइनल में भारत का सामना जर्मनी से होगा.
हॉकी के अलावा भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा और किशोर जेना अपने अभियान की शुरुआत करेंगे. इसके अलावा कुश्ती में विनेश फोगाट मैट पर अपनी ताल ठोकेंगी जबकि भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम भी एक्शन में नजर आएंगे. पेरिस ओलंपिक 2024 के 11वें दिन भारत का फुल शेड्यूल इस प्रकार है-
5वीं बार पेरिस ओलंपिक में पदक से चूका भारत, इन खिलाड़ियों को मिली दिल तोड़ने वाली हार
पुरुष टीम (प्री क्वार्टर फाइनल): भारत (हरमीत देसाई, शरत कमल और मानव ठक्कर) बनाम चीन – दोपहर 1.30 बजे
पुरुष भाला फेंक (क्वालीफिकेशन): किशोर जेना – दोपहर 1.50 बजे
पुरुष भाला फेंक (क्वालीफिकेशन): नीरज चोपड़ा – दोपहर 3.20 बजे
महिला 400 मीटर (रेपेचेज): किरण पहल – दोपहर 2.50 बजे
विनेश फोगाट (50 किग्रा) बनाम युई सुसाकी (जापान), प्री क्वार्टर फाइनल- दोपहर 2.30 बजे से
Day 1⃣0⃣ schedule of #ParisOlympics2024 is OUT✔️
The OGs of Indian Sports, Neeraj Chopra👑, Vinesh Phogat🤼♀ and the Indian #Hockey🏑team are all set to be in action tomorrow at #Paris2024.
Check out the full schedule to find out other notable matches slated for Day 1⃣0⃣.… pic.twitter.com/13mlbVRJcM
— SAI Media (@Media_SAI) August 5, 2024
पुरुष सेमीफाइनल: भारत बनाम जर्मनी – रात 10.30 बजे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.