इंडोनेशिया ओपन 2017: बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु जीत के साथ पहुंची दूसरे दौर में

सिंधु ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया है.

Published: June 13, 2017, 8:10 PM IST

जकार्ता। ओलम्पिक रजत पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने यहां जारी इंडोनेशिया ओपन में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है. जबकि, रियो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली स्पेन की बैडमिटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन को उलटफेर का शिकार होना पड़ा है.

सिंधु ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया है. विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पी वी सिंधु ने चोचुवोंग को 33 मिनट के अंदर ही सीधे गेमों में 21-12, 21-19 से मात दी. दूसरे दौर में सिंधु का सामना अमेरिका की बेवेई झांग से होगा.

चीन की चेन शियाओशिन ने विश्व रैंकिंग में दूसरे पायदान पर मारिन को एक घंटे चार मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 10-21, 22-20 से मात दी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.