इंडोनेशिया ओपनः दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी को हराकर फाइनल में पहुंचे श्रीकांत, प्रणय हारे

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं

Written by: abhishek pandey
Published: June 17, 2017, 5:54 PM IST

जकार्ता।
भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने शनिवार को एक बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी दक्षिण कोरिया के सोन वान हो को हरकार इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में जगह बना ली है.

श्रीकांत ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में दक्षिण कोरिया के सोन वान हो को 21-15 14-21 24-22 से हराया. गैरवरीय श्रीकांत ने विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को एक घंटे 12 मिनट में बाहर का रास्ता दिखाया.

वहीं दो बार के ओलंपिक चैंपियन और वर्ल्ड चैंपियन चीनी खिलाड़ी लोंग को 21-18, 16-21, 21-19 से हराकर अंतिम चार में पहुंचने वाले एचएस प्रणय को  सेमीफाइनल में जापान के काजूमासा साकाई ने 21-17, 26-28, 18-21 से हरा दिया.

अब फाइनल में साकाई का मुकाबला रविवार को भारत के किंदाबी श्रीकांत से होगा. श्रीकांत के पास साकाई को हराकर हमवतन खिलाड़ी प्रणय की हार का बदला लेने का मौका रहेगा.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.