इंडोनेशिया ओपनः एचएस प्रणॉय वर्ल्ड चैंपियन चेन लोंग को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे, किदांबी श्रीकांत भी अंतिम चार में

भारत के किदांबी श्रीकांत और एच एस प्रणॉय इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं

Updated: June 16, 2017, 5:00 PM IST

जकार्ता।

भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणॉय ने उलटफेर करते हुए शुक्रवार को इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

श्रीकांत और प्रणॉय दोनों ने पुरुष सिंगल्स वर्ग में खेले गए अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत हासिल की. विश्व के 22वीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने चीनी ताइपे के खिलाड़ी जु वेई वांग को और प्रणॉय ने आठवीं विश्व वरीयता प्राप्त खिलाड़ी चेन लोंग को मात दी.

श्रीकांत ने 19वीं विश्व वरीयता प्राप्त वांग को केवल 37 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-15, 21-14 से मात देकर सेमीफाइनल का रास्ता तय किया.

इसके अलावा, दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में 25वीं विश्व वरीयता प्राप्त प्रणॉय ने बड़ा उलटफेर करते हुए चीनी खिलाड़ी लोंग को एक घंटे 15 मिनट तक चले मैच में 21-18, 16-21, 21-19 से मात दी.

श्रीकांत और प्रणॉय अगर सेमीफाइनल मैच जीतने में कामयाब रहे, तो दोनों खिलाड़ी खिताबी मुकाबले के लिए एत-दूसरे के आमने-सामने होंगे.

वहीं महिला सिंगल्स में साइना नेहवाल और पीवी सिंधु दूसरे दौर में हार गईं. साइना को थाइलैंड की निचौन जिंदापोल ने एक घंटे तक चले मुकाबले में 21-15, 6-21, 21-16 से हराया ,जबकि पी वी सिंधु को अमेरिका की बीवेन झांग ने 15-21, 21-12, 21-18 से हराया.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.