By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Indvaus 3rd Odi 9th Odi Century From Steve Smith Despite India Restricts To Australia 286 9
India vs Australia 3rd ODI: स्टीव स्मिथ का शतकीय प्रहार, भारत के सामने 287 रन का लक्ष्य
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया
पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (131) की धमाकेदार शतकीय पारी और मार्नस लाबुशेन (57) के अर्धशतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने निर्णायक वनडे में भारत के सामने 287 रन का लक्ष्य रखा है.
बेंगलुरू वनडे में काली पट्टी बांधकर उतरे टीम इंडिया के खिलाड़ी, जानिए क्या थी वजह
बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को जारी 3 मैचों की सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे में मेहमान ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मेहमान टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 286 रन बनाए.
शुरुआत अचछी नहीं रही
विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर और कप्तान एरोन फिंच 46 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे. वॉर्नर को नवदीप सैनी ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया. बाएं हाथ के बल्लेबाज वॉर्नर 7 गेंदों पर 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे. फिंच और स्मिथ के बीच गफलत का फायदा टीम इंडिया को हुआ. सिंगल्स चुराने के चक्कर में स्मिथ के कॉल पर फिंच रन के लिए दौड़े और रन आउट हो गए. फिंच ने 26 गेंदों पर 19 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया.
स्मिथ और लाबुशेन ने तीसरे विकेट पर 127 रन जोड़े
दो विकेट जल्दी-जल्दी गिरने के बाद स्मिथ को लाबुशेन का साथ मिला. दोनों बल्लेबाजों ने सूझबूझ से पारी को आगे बढ़ाया. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी की. लाबुशेन अर्धशतक लगाकर आउट हुए. उन्हें रविंद्र जडेजा की गेंद पर कप्तान विराट कोहली ने डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लपका. लाबुशेन अपनी अर्धशतकीय पारी में 64 गेंदों पर 5 चौके लगाए.
स्टार्क को चौथे नंबर पर उतारने का दांव नहीं चला
ऑस्ट्रेलिया ने चौथे नंबर पर मिचेल स्टार्क को उतारा. हालांकि कुछ समय के लिए स्टार्क को इतनी जल्दी क्रीज पर उतरते देख स्टेडियम में बैठे दर्शक सहित कई दिग्गज हैरान थे. स्टार्क को ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने तेज गति से रन बनाने के लिए उतारा था लेकिन जडेजा ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया.
स्टीव स्मिथ की गलती से आउट हुए एरोन फिंच, ट्विटर पर फैंस ने उड़ाया मजाक
जडेजा ने स्टार्क को खाता भी नहीं खोलने दिया. ऑस्ट्रेलिया का 5वां विकेट एलेक्स कैरी के रूप में गिरा जिन्हें 35 रन के निजी स्कोर पर कुलदीप यादव ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया.
मिडिल ऑर्डर में खली ऑलराउंडर की कमी
एश्टन टर्नर को सैनी ने राहुल के हाथों कैच कराया. टर्नर 4 रन बनाकर आउट हुए. स्मिथ को शमी की गेंद पर बाउंड्री के नजदीक श्रेयस अय्यर ने लपका. स्मिथ ने अपनी शतकीय पारी में 132 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्का लगाया. पैट कमिंस के रूप में ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा. शमी ने कमिंस को खाता भी नहीं खोलने दिया.
शमी ने लिए सर्वाधिक 4 विकेट
एडम जांपा 1 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें शमी ने बोल्ड किया. एश्टन एगर 11 और जोश हेजलवुड एक रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत की ओर से शमी ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए जबकि जडेजा ने 2 वहीं सैनी और कुलदीप ने 1-1 एक विकेट लिया.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें