By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Indvban Ajinkya Rahanes Dreaming About Historic Pink Ball Test Virat Kohli Shikhar Dhawan Trolled
डे-नाइट टेस्ट से पहले अजिंक्य रहाणे के सपने में आया गुलाबी गेंद, कोहली और धवन ने किए मजेदार कमेंट्स
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला डे-नाइट टेस्ट 22 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय अपने पहले डे-नाइट टेस्ट की तैयारियों में जुटी हुई है. बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया 22 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डंस में ऐतिहास डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेंगी.
क्रिकेट के मैदान पर फिर भारत-पाक के बीच होगी जंग, फाइनल का टिकट कटाने उतरेंगी दोनों टीमें
गुलाबी गेंद से खेलने को लेकर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी बेहद उत्साहित हैं. भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि वह आजकल डे-नाइट टेस्ट मैच के सपने देख रहे हैं. रहाणे ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें उन्हें एक पिंक बॉल के पास सोते हुए देखा जा सकता है.
टखने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुआ ये भारतीय खिलाड़ी
उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, ‘अभी से ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट के सपने देख रहा हूं.’
https://www.instagram.com/p/B5AcA3ahWN0/?utm_source=ig_web_copy_link
भारतीय टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है. सीरीज का पहला टेस्ट भारत ने पारी और 130 रन से अपने नाम किया था. ऐसे में टीम इंडिया कोलकाता टेस्ट को जीतकर सीरीज क्लीन स्वीप करना चाहेगी.
रहाणे के इस पोस्ट को देख कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन खुद को नहीं रोक पाए. उन्होंने रहाणे जमकर खिंचाई की.

रहाणे ने इंदौर टेस्ट की पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया था. उनकी नजरें अब कोलकाता टेस्ट पर लगी हुई है. टीम इंडिया ने इंदौर में रहकर दो दिन दुधिया रोशनी में प्रैक्टिस की है. इस वर्ष टीम इंडिया का टेस्ट में प्रदर्शन शानदार रहा है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें