क्यों विराट कोहली को सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा, किया खुलासा

विराट कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो मैचों के सुपरओवरों में छूटने से उन्हें महत्वपूर्ण सीख मिली.

Published date india.com Published: February 1, 2020 9:58 AM IST
क्यों विराट कोहली को सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा, किया खुलासा
Virat Kohli @ians

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में सुपर ओवर में वह केएल राहुल और संजू सैमसन को बल्लेबाजी के लिए भेजना चाहते थे लेकिन राहुल ने कप्तान को आगे आने को कहा.

सुपर ओवर में लगातार दो मैच हारने से आहत न्यूजीलैंड को अंतिम टी20 में है वापसी का भरोसा

बकौल कोहली, ‘शुरू में हम सैमसन और केएल को सुपर ओवर में भेजने की सोच रहे थे, लेकिन तब केएल ने कहा कि मुझे बल्लेबाजी करनी चाहिए.’ विराट कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो मैचों के सुपरओवरों में छूटने से उन्हें महत्वपूर्ण सीख मिली, आखिर तक शांतचित बने रहना और मौका मिलने पर वापसी करना.

न्यूजीलैंड की टीम लगातार दूसरे मैच में अच्छी स्थिति में होने के बावजूद जीत दर्ज नहीं कर पाई जबकि भारत ने सुपर ओवर में जीत दर्ज करके पांच मैचों की सीरीज में 4-0 से बढ़त बनाई.

‘पिछले दो मैचों में मैंने नई सीख ली’

कोहली मैच के बाद कहा, ‘पिछले दो मैचों में मैंने नई सीख ली, जब विरोधी टीम अच्छा खेल रही हो तो आखिर तक शांतचित बने रहना और वापसी की कोशिश करना.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

न्यूजीलैंड को आखिरी दो ओवरों में 11 रन चाहिए थे और उसके सात विकेट बचे हुए थे लेकिन मैच टाई छूट गया और आखिर में सुपर ओवर में भारतीय टीम अव्वल साबित हुई.

‘इस तरह की जीत से जज्बे का पता चलता है’

भारतीय कप्तान ने कहा कि लगातार दो सुपर ओवर में जीत दर्ज करने से टीम के जज्बे का पता चलता है. कोहली ने कहा, ‘हम इससे अधिक रोमांचक मैचों की उम्मीद नहीं कर सकते. हमने इससे पहले सुपर ओवर नहीं खेले थे और अब हमने दो में जीत दर्ज की. इससे टीम के जज्बे का पता चलता है.’

टीम इंडिया की नजर 5-0 से टी20 सीरीज जीतने पर : मनीष पांडे

कोहली ने युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की भी तारीफ की जो शुक्रवार को विकेट नहीं ले पाए. उन्होंने कहा, ‘सैनी ने अपनी तेजी से फिर प्रभावित किया. हमने जिस तरह का खेल दिखाया उस पर हमें गर्व है.’ सीरीज का आखिरी मैच रविवार को माउंट मौनगानुई में खेला जाएगा. टीम इंडिया पहली बार न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज जीतने में सफल रही.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.