भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड में है जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है. इससे पहले विराट कोहली की टीम इंडिया ने 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी जिसमें उसने कीवी टीम का क्लीन स्वीप किया था. 3 मैचों की सीरीज के पहले वनडे में भारतीय खिलाड़ियों की फील्डिंग बेहद लचर रही. खिलाड़ियों ने हाथ आए कई मौकों को गंवा दिया. नतीजतन मेजबान टीम ने भारत को 4 विकेट से पराजित कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.
Tri-Nation Women’s T20 Series: लगातार दूसरे मुकाबले में हारा भारत, इंग्लैंड ने किया हिसाब बराबर
भारत के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया की फील्डिंग अच्छा नहीं रही है और लगातार यात्रा की वजह से अभ्यास की कमी को इसका कारण बताने के बावजूद व्यस्त कार्यक्रम को दोष नहीं दिया.
श्रीधर ने कहा कि पिछले चार महीने में भारत का क्षेत्ररक्षण अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने कहा कि थकान इसका कारण हो सकता है.
उन्होंने कहा, ‘भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से हमारा फील्डिंग खराब होना शुरू हुआ. हम औसत प्रदर्शन ही कर रहे हैं. यह विश्व कप या उससे पहले के हमारे प्रदर्शन की तुलना में कहीं नहीं है.’
‘पहले वनडे में बुमराह का डटकर सामना किया, आगे भी यही करने की कोशिश होगी’
श्रीधर ने कहा कि टीम प्रबंधन की नजरें खिलाड़ियों के अभ्यास के कार्यक्रम और कार्यभार पर है. उन्होंने कहा, ‘टी20 मैच में हर फील्डर अपना कप्तान खुद होता है. उसे कप्तान के इशारे की जरूरत नहीं होती.’
उन्होंने कहा, ‘हम उन्हें यही बताने की कोशिश करेंगे कि फील्डिंग में सभी कप्तान हैं. हवा का रूख देखकर अपनी जगह तय करो.’ भारत का फील्डिंग अभ्यास इस दौरे पर हो नहीं सका है. टी20 सीरीज से पहले सिर्फ एक सत्र रहा जबकि तीन सत्र वैकल्पिक थे.
श्रीधर ने कहा,‘मौजूदा कार्यक्रम की वजह से ऐसा ही होगा और इसे स्वीकार करना होगा. हमें वीडियो देखकर अपनी गलतियों का पता करना होगा. कार्यक्रम व्यस्त है लेकिन इसे बहाना नहीं बनाया जा सकता. हमें बेहतर प्रदर्शन करना होगा.’
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.