नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज रांची यानी महेन्द्र सिंह धोनी के होम टाउन में है. पहले 2 वनडे जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है. ऐसे में अगर भारत आज रांची के रण को जीतने का अपना प्रण पूरा कर लेता है तो सीरीज पर उसका कब्जा हो जाएगा. Also Read - Sanju Samson कप्तान के तौर पर IPL डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज, इस मामले में अब बस विराट से पीछे
रांची में ऑस्ट्रेलिया से दूसरी भिड़ंत Also Read - IPL 2021: MS Dhoni को शून्य पर आउट कर बोले आवेश खान- पूर्व कप्तान का विकेट लेना सपना सच होने जैसा
रांची में भारत का ये 5वां वनडे मुकाबला होगा. इससे पहले यहां खेले 4 वनडे में 2 में उसे जीत और 1 में हार मिली है. जबकि, 1 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. बड़ी बात ये है कि जो मुकाबला रद्द हुआ था वो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच का ही मुकाबला था, जो कि साल 2013 में खेला गया था. उसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा. Also Read - IPL 2021: MS धोनी और CSK के साथ वापसी करना शानदार लगता है: Suresh Raina
धोनी के लिए जीतेगा इंडिया
रांची धोनी का होम ग्राउंड है और अपने घरेलू मैदान पर हो सकता हो ये उनका आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला भी हो. लिहाजा, टीम इंडिया उनके लिए और खुद धोनी अपनी टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे को जीतने तो बेताब होंगे.