By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Indvsl Kuldeep Yadav Mickey Arthur Opposes Idea Of Four Day Tests
'4 Day Test' के पक्ष में नहीं चाइनामैन कुलदीप यादव, दे डाला ये बड़ा बयान
भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम टी20 मैच शुक्रवार को पुणे में खेला जाएगा
भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने टेस्ट मैचों को 5 दिन का बनाए रखने का समर्थन किया है. कुलदीप का कहना है कि इसे 4 दिन का करने से इस लंबे प्रारूप के स्वरूप से छेड़छाड़ होगी.
रविचंद्रन अश्विन सहित विकेटकीपर दिनेश कार्तिक भी टीम में शामिल
इस स्पिन गेंदबाज को लगता है कि मौजूदा प्रारूप से छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए. बकौल कुलदीप, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं 5 दिवसीय टेस्ट क्रिकेट को तरजीह दूंगा. टेस्ट क्रिकेट पांच दिनों के लिए बना है और मैं इसमें कोई भी बदलाव नहीं देखना चाहूंगा. कोई चीज अगर ‘क्लासिक’ हो तो उसे ऐसे ही रहने देना चाहिए.’
श्रीलंका टीम के कोच मिकी आर्थर ने भी किया विरोध
दूसरी ओर, श्रीलंका टीम के कोच मिकी आर्थर ने भी इसका विरोध किया है. आर्थर इससे पहले दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और हाल में पाकिस्तानी टीम को भी कोचिंग दे चुके हैं. वह इस तरह आईसीसी क्रिकेट समिति के अपने साथी महेला जयवर्धने के साथ शामिल हो गए जिन्होंने पांच दिवसीय टेस्ट का समर्थन किया था.
आर्थर ने शुक्रवार को होने वाले तीसरे टी-20 से पहले कहा, ‘देखिए, पांच दिवसीय क्रिकेट आगे बढ़ने का तरीका है. टेस्ट क्रिकेट आपके सामने मानसिक, शारीरिक और तकनीकी रूप से चुनौती पेश करता है और काफी बार नतीजा पांचवें दिन आता है. हमने हाल में (इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका) एक बहुत अच्छा टेस्ट मैच देखा जो पांचवें दिन खत्म हुआ.’
शास्त्री बोले- धोनी का टी20 करियर अभी खत्म नहीं हुआ है, उसे अभी…
उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि हम वित्तीय दबाव के बारे में बात कर सकते हैं और इसी तरह के अन्य बातें. मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट के मौजूदा स्वरूप से छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए. आप पांचवें दिन विकेट टूटते हुए देखना चाहते हो, आप ऐसी परिस्थितियां चाहते हों जहां बहुत अच्छे रोमांचक ड्रॉ मुकाबले हों.’
अनिल कुंबले की अगुआई वाली क्रिकेट समिति 27 से 31 मार्च तक दुबई में होने वाली आईसीसी बैठक के अगले दौर में चार दिवसीय टेस्ट प्रस्ताव पर चर्चा करेगी. महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी चार दिवसीय टेस्ट के विचार का विरोध किया था.
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम टी-20 मैच शुक्रवार को पुणे में खेला जाएगा.
Also Read:
-
IND vs ZIM: करो या मरो मैच में अक्षर पटेल के कमबैक की उम्मीद, मैच से पहले नेट्स में कड़ी मेहनत
-
India vs PAK Pitch & Weather Report: भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत में क्या है मौसम का मिजाज! क्या बारिश बनेगी विलेन?
-
T20 वर्ल्ड कप में एक साथ प्लेइंग XI में नहीं खेल पाएंगे कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती, रोहित शर्मा ने बताई वजह
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें