By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Indvswi Ms Dhoni Special Bond With Visakhapatnam Cricket Ground Virat Kohli Loves City
धोनी को वाइजैैग का 'मैदान' पसंद है, विराट को 'शहर' पसंद है
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा कप्तान दोनों का वाइजैग से गहरा लगाव है.
नई दिल्ली. वाइजैग का क्रिकेट ग्राउंड धोनी के पसंदीदा मैदानों में से एक है. इस मैदान का उनके क्रिकेट करियर में भी खासा महत्व है. रांची की गलियों से निकलकर वर्ल्ड क्रिकेट पर धाक जमाने की पहली स्क्रिप्ट उन्होंने इसी मैदान पर लिखी थी. जी हां, धोनी ने बेशक अपने करियर का आगाज बांग्लादेश के खिलाफ किया था. लेकिन, उन्हें पहचान मिली 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ इस मैदान पर खेले गये मैच से, जिसमें उन्होंने तीसरे नंबर पर उतरकर 148 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. भारतीय टीम ने यह मैच जीता और धोनी ने फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा.
‘धोनी को मैदान पसंद है’
ऐसे में धोनी जब एक बार फिर से अपने पसंदीदा मैदान पर पहुंचे हैं तो बीसीसीआई ने ट्वीट किया ,” बादशाह यहां है. यह वही मैदान और शहर है जिससे उन्हें खास लगाव है. यहां से बहुत सारी यादें जुड़ी हुई है. फिर कुछ यादगार करो.’’
The KING is here!
This ground and the city of Visakhapatnam has a special bond. Memories aplenty. Let’s create plenty more tomorrow. #TeamIndia #INDvWI pic.twitter.com/WfTSMvQh7x— BCCI (@BCCI) October 23, 2018
धोनी ने वाइजैग में अब तक चार बार बल्लेबाजी की है और 80 के शानदार औसत और 100 से ऊपर के स्ट्राइक रेट के साथ लगभग 250 रन बनाये हैं.
‘विराट को शहर पसंद है’
बहरहाल, धोनी को अगर वाइजैग का मैदान पसंद है तो कप्तान कोहली को वाइजैग शहर पसंद है. विराट ने अपनी इस पसंद को वाइजैग पहुंचते ही ट्वीट कर बताया. विराट ने ट्वीट किया, ” कितनी शानदार जगह है ये. यहां आकर अच्छा लगता है.”
What a stunning place.👌 Love coming to Vizag. 😎✌ pic.twitter.com/ACxmWHoBte
— Virat Kohli (@imVkohli) October 23, 2018
साफ है टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा कप्तान दोनों का वाइजैग से गहरा लगाव है. अब जब लगाव है तो जाहिर है आज टीम इंडिया का जीत से कनेक्शन भी जुड़ेगा.
Also Read:
-
Hardik Pandya या Virat kohli किसके पास है सबसे महंगी घड़ी? ये क्रिकेटर पहनता है 55 करोड़ की Watch!
-
Hardik Pandya या Virat kohli किसके पास है सबसे महंगी घड़ी? ये क्रिकेटर पहनता है 55 करोड़ की Watch!
-
धोनी का कोच गंभीर के लिए इंस्टा पोस्ट, इंडिया के चैंपियन बनने पर माही-विराट ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें