IND vs WI: वाइजैग वनडे के लिए टीम इंडिया में 'नो चेंज', वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी रहेगी जीत की 'चेन'

वाइजैग में टीम इंडिया को अगर जीत से नाता जोड़कर अपनी बढ़त को 2-0 करना है तो उसे टॉस का बॉस बनना पड़ेगा.

Published date india.com Published: October 24, 2018 6:15 AM IST
IND vs WI: वाइजैग वनडे के लिए टीम इंडिया में 'नो चेंज', वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी रहेगी जीत की 'चेन'

नई दिल्ली. गुवाहाटी में खेले पहले मैच में आठ विकेट से एकतरफा जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया में वाइजैग वनडे के लिए भी टीम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. ऐसे में अब टीम का सारा फोकस आज कैरेबियाई टीम को एक और शिकस्त देते हुए अपनी जीत की चेन को बनाए रखने का होगा. विराट एंड कंपनी की नजर वाइजैग में 2-0 की लीड पर होगी.

Highlights

  • भारत-वेस्टइंडीज दूसरा मुकाबला आज
  • वाइजैग में मुकाबला, जीत पर नजर
  • सीरीज में 1-0 से आगे टीम इंडिया

वाइजैग जीतने का फॉर्मूला

वाइजैग में टीम इंडिया को अगर जीत से नाता जोड़कर अपनी बढ़त को 2-0 करना है तो उसे टॉस का बॉस बनना पड़ेगा. दरअसल, पिछले 7 मैचों के रिकॉर्ड को देखें तो जिस टीम ने टॉस गंवाया है उसे मैच से भी हाथ धोना पड़ा है.

कोहली के लिए ‘मौका-मौका’

कोहली के पास इस मैच में ‘दस हजारी’ बनने का मौका है. कोहली अगर दूसरे वनडे में 81 रन और बना लेते हैं तो वह अपने 10000 रन पूरे कर लेंगे और सबसे तेज 10000 रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे. सचिन ने 259 पारियों में अपने 10000 रन पूरे किए थे जबकि कोहली ने अब तक 204 पारियां खेली हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

डेथ ओवर्स में गेंदबाजी में चाहिए सुधार

पहले वनडे में भारतीय टीम की गेंदबाजी डेथ ओवर्स में डगमगाती दिखी थी. लेकिन इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट में टीम में कोई बदलाव न करते हुए उन्हीं गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया है.

विंडीज से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम अपने स्टार बल्लेबाज मार्लन सैमुअल्स से काफी उम्मीदें होंगी, जो पहले मैच में खाता भी नहीं खोल पाए थे.गेंदबाजी में मेहमान टीम को केमार रोच से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होंगी जिन्होंने पहले मैच में सात ओवर में 52 रन देकर एक भी विकेट हासिल नहीं किया था.

वेस्टइंडीज की टीम- जेसन होल्डर (कप्तान), फेबियन एलीन, सुनील एंब्रीस, देवेंद्र बिशू, चंद्रपॉल हेमराज, शिमरोन हेटमायर, शाई होप, अल्जरी जोसेफ, किरेन पॉवेल, एश्ले नर्स, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल, केमार रोच, मार्लन सैमुअल्स, ओशाने थोमस.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.