India vs West Indies, 2nd ODI: भारतीय क्रिकेट टीम ने विशाखपत्तनम में बुधवार को खेले गए तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 107 रन से रौंद दिया. इसके साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली.
विंडीज ओपनर शाई होप ने विराट कोहली को पछाड़ हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे 22 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा. भारत ने विंडीज की ओर से बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 387 रन बनाए. जवाब में विंडीज टीम 43.3 ओवर में 280 रन ही बना सकी.
जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा, ‘इस सीरीज के 2 वनडे मैचों और वानखेड़े में हुए मुकाबले सहित पिछले तीन मैचों में हमने पहले हाफ में अच्छी बल्लेबाजी की. चेज करते हुए अगर हम सर्वश्रेष्ठ नहीं हैं तो भी शीर्ष टीमों में से एक हैं. टॉस हारने के बाद हमने जिस तरह पहले बल्लेबाजी की, कप्तान के रूप में यह देखकर अच्छा लगा. यह दर्शाता है कि हम टॉस पर निर्भर नहीं हैं.’
टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 159 रन जबकि केएल राहुल ने 102 रन की पारी खेली. आखिर में श्रेयस अय्यर (53) ने अर्धशतकीय पारी खेली जबकि रिषभ पंत (Rishabh Pant) ने 16 गेंदों पर 39 रन ठोक डाले. चाइनामैन कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने हैट्रिक सहित कुल 3 विकेट निकाले.
रोहित शर्मा ने 159 रन की धमाकेदार पारी के दौरान तोड़ डाला खुद का ये रिकॉर्ड, सहवाग भी रह गए पीछे
बकौल कोहली, ‘40-50 एक्स्ट्रा रन बनाना हमेशा अच्छा रहता है और हम बल्लेबाजी से विरोधी टीम को मैच से बाहर करना चाहते थे. रोहित और लोकेश राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की, सलामी साझेदारी ने नींव रखी. श्रेयस और रिषभ ने शानदार बल्लेबाजी की.’
विंडीज की ओर से ओपनर शाई होप (Shai Hope) ने सर्वाधिक 78 जबकि निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने 75 रन की पारी खेली. दोनों ने चौथे विकेट पर 106 रन की साझेदारी की.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.