रोहित शर्मा ने 159 रन की धमाकेदार पारी के दौरान तोड़ डाला खुद का ये रिकॉर्ड, सहवाग भी रह गए पीछे

रोहित ने विंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में करियर का 28वां शतक जड़ा

Written by: Kamlesh Rai
Published: December 18, 2019, 10:11 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में 138 गेंदों पर 159  रन की धमाकेदार पारी खेली. रोहित ने इस दौरान 17 चौके और 5 छक्के लगाए. रोहित की इस बेहतरीन पारी के दम पर टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 387 रन बनाए.

INDvWI: रोहित-राहुल के बाद श्रेयस और पंत का भी गरजा बल्ला, विंडीज के सामने 388 रन का लक्ष्य

32 वर्षीय रोहित ने शुरुआत में थोड़ा संघर्ष जरूर किया लेकिन बाद में उन्होंने लय पकड़ ली. रोहित ने इस दौरान केएल राहुल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 227 रन की साझेदारी की.

अनुभवी विस्फोटक ओपनर रोहित ने अपनी इस धुआंधारी पारी में जो रिकॉर्ड बनाए वो इस प्रकार हैं:

एक कैलेंडर वर्ष में 10 शतक जड़ने वाले पहले ओपनर बने

रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर एक कैलेंडर वर्ष में 10 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस दौरान दिग्गज सचिन तेंदुलकर, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ, और ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा. तेंदुलकर (1998), स्मिथ (2005) और वॉर्नर (2016) ने बतौर ओपनर 9-9 शतक लगाए हैं.

एक कैलेंडर वर्ष में 7 अलग-अलग टीमों के खिलाफ वनडे शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने रोहित

इस वर्ष (2019) रोहित की वनडे क्रिकेट में ये सातवीं सेंचुरी है. उन्होंने ये सभी शतक अलग-अलग टीमों के खिलाफ बनाया है. रोहित ने दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 के दौरान शतकीय पारी खेली थी जबकि साल करी शुरुआत में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया था. रोहित एक कैलेंडर वर्ष में वनडे में 7 अलग-अलग टीमों के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं.

INDvWI: ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने 28वां वनडे शतक जड़ लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, वॉर्नर-जयसूर्या की बराबरी की

विंडीज के खिलाफ 3 बार 150 प्लस स्कोर का रिकॉर्ड रोहित के नाम

रोहित ने तीसरी बार विंडीज के खिलाफ वनडे में 150 से अधिक रन बनाया है. उन्होंने पिछले साल घरेलू वनडे सीरीज में दो बार 150 से अधिक का स्कोर बनाया था.

वनडे में 8वीं बार 150 प्लस का स्कोर किया

रोहित ने वनडे क्रिकेट में 8वीं बार 150 से अधिक का स्कोर बनाया है. वनडे में ये किसी भी खिलाड़ी का सर्वाधिक है. इस लिस्ट में बाएं हाथ के ओपनर डेविड वॉर्नर का नंबर आता है जिन्होंने 6 बार 150 का स्कोर किया है.

इंटरनेशनल क्रिकेट में इस वर्ष (2019) लगा चुके हैं 77 छक्के

रोहित ने 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक 77 छक्के लगाए हैं. एक कैलेंडर ईयर में ये किसी बल्लेबाज का सर्वाधिक है. रोहित ने इस दौरान अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा. उन्होंने पिछले वर्ष (2018) 74 छक्के लगाए थे. जबकि 2017 में रोहित के बल्ले से 65 छक्के निकले थे.

वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ा

रोहित ने इस वर्ष अब तक 2,379 रन बनाए हैं जो 2019 में किसी बल्लेबाज का सर्वाधिक है. बतौर भारतीय ओपनर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में रोहित ने पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा. सहवाग ने 2008 में 2,355 रन बनाए थे.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.