INDvWI: इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरी बार हैट्रिक लेनेे वाले पहले भारतीय बने कुलदीप यादव

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 387 रन बनाए

Published date india.com Published: December 18, 2019 8:53 PM IST
Kuldeep Yadav, Kuldeep Yadav news, Kuldeep Yadav age, Kuldeep Yadav ipl, MS Dhoni, MS Dhoni news, MS Dhoni age, MS Dhoni ipl, Cricket News
Kuldeep Yadav @ians

भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में अपने नाम एक खास उपलब्धि दर्ज कर ली.

INDvWI: रोहित-राहुल के बाद श्रेयस और पंत का भी गरजा बल्ला, विंडीज के सामने 388 रन का लक्ष्य

कुलदीप ने विशाखापत्तनम के डॉ. वाई राजशेखर एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को लगातार 3 गेंदों पर 3 विकेट झटककर  हैट्रिक बनाई. 25 वर्षीय कुलदीप इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.

शाई होप, जेसन होल्डर और अल्जारी जोसफ को आउट कर पूरी की हैट्रिक

कुलदीप ने 33वें ओवर की चौथी गेंद पर शाई होप को विराट कोहली के हाथों लपकवाया. अगली गेंद पर जेसन होल्डर को रिषभ पंत के हाथों चलता किया जबकि आखिरी गेंद पर अल्जारी जोसफ को केदार जाधव के हाथों कैच कराया.

भारत की ओर से वनडे में सबसे पहले चेतन शर्मा ने इस कारनामे को अंजाम दिया था. चेतन ने 1987 में नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी. इसके बाद 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव ने 1991 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में हैट्रिक ली थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

क्रीज पर उतरे बिना कोहली ने हासिल की ‘विराट’ उपलब्धि, तेंदुलकर-धोनी के क्लब में हुए शामिल

वर्ष 2017 में कुलदीप ने कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार हैट्रिक ली थी. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इसी वर्ष (2019) साउथैम्पटन में अफगानिस्तान के खिलाफ इस उपलब्धि को हासिल की थी.

वनडे में 2 या इससे अधिक बार हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

वनडे इंटरनेशनल में सबसे अधिक हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के नाम है. मलिंगा ने अब तक 3 बार इस कारनामे को अंजाम दिया है जबकि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम, सकलैन मुश्ताक, श्रीलंका के पूर्व पेसर चामिंडा वास, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और कुलदीप यादव ने 2-2 बार हैट्रिक ली है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.