India vs West Indies: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को भले ही विशाखापत्तनम वनडे में 107 रन से हार का सामना करना पड़ा हो बावजूद इसके मेहमान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप (Shai Hope) ने भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को पछाड़कर अपने नाम एक खास उपलब्धि दर्ज कर ली है.
रोहित शर्मा ने 159 रन की धमाकेदार पारी के दौरान तोड़ डाला खुद का ये रिकॉर्ड, सहवाग भी रह गए पीछे
होप इस वर्ष वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने सीरीज के दूसरे वनडे में 85 गेंदों पर 78 रन की पारी खेली. होप ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए. इसके साथ होप के इस वर्ष (2019) वनडे में 1,303 रन हो गए हैं जबकि कोहली के 1,292 रन हैं.
विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 159 रन की शानदार पारी खेली. अब उनके रनों की संख्या 1,268 तक पहुंच चुकी है. वह इस वर्ष वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं.
इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरी बार हैट्रिक लेनेे वाले पहले भारतीय बने कुलदीप यादव
विराट दूसरे वनडे में ‘गोल्डन डक’ का शिकार हुए. उन्हें कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने खाता भी नहीं खोलने दिया. पोलार्ड की गेंद पर कोहली को रोस्टन चेज से कैच किया. कोहली के जल्दी आउट होने का फायदा होप ने उठाया.
होप ने सीरीज के पहले वनडे में नाबाद 102 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.