Indw Vs Engw 1st T20i Harmenpreet Kaur Lead Team Face 9 Wicket Defeat Without Competition During India Women Vs England Women Clash
INDW vs ENGW 1st T20I: इंग्लैंड में धराशाही हुई महिला टीम, बल्लेबाजी-गेंदबाजी सभी विभागों में हुए चित
इंग्लैंड दौरे पर भारत की महिला टीम को तीन टी20 मुकाबलों के बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहले टी20 मैच में ना बड़ा लक्ष्य सेट कर पाई और ना ही अंग्रेजी टीम के विकेट निकाल सकी.
India Women vs England Women: इंग्लैंड दौरे पर पहले टी20 मुकाबले में शनिवार देर रात भारत की महिला टीम को मेजबानों से नौ विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही मुकाबले में कोई असर छोड़ पाने में विफल रहे। यही वजह है कि इंग्लैंड की टीम ने 13वें ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। इसके साथ ही इंग्लिश टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भरतीय महिला टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। भारत की तरफ से नंबर-7 की बल्लेबाज दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 24 गेंदों पर 29 रन की नाबाद पारी खेली। स्मृति मंधाना ने 20 गेंदों का सामना कर 23 रन बनाए। अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका। हरमनप्रीत कौर ने मध्यक्रम में 15 गेंदों पर 20 रन बनाए। रीचा घोष 16 रन ही बना पाई। इंग्लैंड की सारा ग्लेन ने सर्वाधिक चार विकेट हॉल अपने नाम किया।
लक्ष्य का पीछा करने के दौरान इंग्लैंड की शुरुआत बेहद शानदार रही। सलामी बल्लेबाज सोफिया डंकले ने 44 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाए। डेनियल वॉट के बल्ले से 16 गेंदों पर 24 रन आए। दोनों ने पहले विकेट के लिए छह ओवरों में 60 रन की साझेदारी बनाई। डेनियल स्नेह राणा के ओवर में रीचा घोष के हाथों स्टंप आउट हुई। यहां से आगे सोफिया ने एलिस कैप्सी 32(20) के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और टीम की जीत सुनश्चित की।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.