INDW vs ENGW: भारतीय टीम को नहीं दी गई ड्रेसिंग रूम में म्‍यूजिक चलाने की इजाजत, ये है पूरा मामला

भारत की टीम तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज के लिए दो सप्‍ताह के इंग्‍लैंड दौरे पर है. पहले टी20 मैच में हरमनप्रीत कौर की टीम को नौ विकेट से शिकस्‍त झेलनी पड़ी.

Published date india.com Updated: September 11, 2022 2:47 PM IST
Indian Women Cricket Team in
Indian Women Cricket Team @ Twitter

इंग्‍लैंड दौरे पर टी20 सीरीज खेल रही भारतीय महिला टीम को शनिवार को म्यूजिक चलाने की इजाज नहीं दी गई. इंग्‍लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से भारतीय टीम को हिदायत दी गई कि वो ड्रेंसिग रूम में म्‍यूजिक ना चलाएं. ऐसा इंग्‍लैंड की रानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उन्‍हें श्रद्वांजलि देने के मकसद से किया गया. एलिजाबेथ द्वितीय इंग्‍लैंड की सबसे ज्‍यादा लंबे समय तक राज करने वाली रानी रही. पूरे इंग्‍लैंड में इस वक्‍त राष्‍ट्रीय शोक मनाया जा रहा है. भारत और इंग्‍लैंड की महिला टीमों के बीच मैच को इसी वजह से लो-प्रोफाइल रखने का निर्णय लिया गया. मैच के दौरान बीसीसीआई के झंडे को भी आधा झुका हुआ रखा गया.

भारत-इंग्‍लैंड मैच के दौरान स्‍टेडियम में किसी भी प्रकार की व्‍यवसायिक गतिविधियों को रखने की अनुमति नहीं दी गई. हालांकि मैच के दौरान विकेट लेने पर क्रिकेटर्स के सेलिब्रेशन पर रोक नहीं लगाई गई. बता दें कि रानी के निधन के दिन  साउथ अफ्रीका और इंग्‍लैंड के बीच टेस्‍ट सीरीज का तीसरा मैच शुरू होना था. उनकी मृत्‍यु का समाचार आने के बाद मैच में एक दिन का खेल रद्द कर दिया गया था। फिलहाल यह मैच जारी है.

हरमनप्रीत कौर की कप्‍तानी वाली भारतीय महिला टीम को शनिवार रात मेजबान इंग्‍लैंड के सामने नौ विकेट से करारी शिकस्‍त झेलनी पड़ी. भारतीय खिलाड़ी बल्‍लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग सभी विभागों में विफल रहे. यही वजह है कि टीम इंडिया की इसे लेकर आलोचना हो रही है. मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उनकी टीम को जानबूझ कर गीले मैदान में खेलने के लिए मजबूर किया गया. खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा था. यही वजह है कि टीम पूरी तरह से फ्लाॅप रही.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.