फुटबॉल: सीरिया ने भारत को 3-0 से हराकर पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीता

तीन टीमों के इस टूर्नामेंट में भारत सबसे निचले तीसरे पायदान पर रहा. मॉरिशस की टीम ने भारत से एक गोल कम खाया था और इसी के चलते वह 1 अंक के साथ दूसरे पायदान पर रही.

Published date india.com Published: September 9, 2024 11:18 PM IST
Intercontinental Cup 2024
इंटरकॉन्टिनेल कप 2024 में भारतीय टीम @X

हैदराबाद. इगोर स्टिमैक के बाद भारतीय फुटबॉल टीम के चीफ कोच बने मनोलो मार्केज का कार्यकाल निराशाजनक तरीके से शुरू हुआ है. टीम को उनकी कोचिंग से इंटरकॉन्टिनेंटल खिताब जीतने की उम्मीद थी लेकिन यह तब धुल गई, जब भारत सीरिया के खिलाफ 0-3 से हार गया. मार्केज को हाल ही में जुलाई में भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया था.

ये हैं सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान 6

इस हार के साथ फुटबॉल टीम इंडिया का तीसरी बार इंटरकॉन्टिनेंटल कप खिताब जीतने की उम्मीद को झटका लगा. सोमवार को खेले गए टूर्नामेंट के इस आखिरी मैच में सीरिया के लिए महमूद अल असवाद (7वें), दालेहो ईरानदुस्त (76वें) और पाब्लो सब्बाग (90+6 मिनट) ने गोल दागे. भारत को इससे पहले तीन सितंबर को मॉरीशस ने गोलरहित बराबरी पर रोका था, जबकि सीरिया ने मॉरीशस को 2-0 से हराया था.

सीरिया ने अपना अभियान 6 अंक के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर रहते हुए खत्म किया. भारत और मॉरीशस के नाम 1-1 अंक रहे. इस टूर्नामेंट में फाइनल मैच नहीं होता और राउंड-रॉबिन मुकाबलों के बाद सबसे ज्यादा अंक जुटाने वाली टीम टूर्नामेंट जीतती है. भारत ने 2018 और 2023 में इस खिताब जीता था, जबकि 2019 में तीसरे स्थान पर रहे सीरिया के लिए यह पहली ट्रॉफी है.

यह पहला मौका है जब सीरिया ने भारतीय धरती पर कोई खिताब जीता है. इस पश्चिम एशियाई देश का भारत में टूर्नामेंट खेलने का एक लंबा इतिहास है, लेकिन सोमवार से पहले उसने एक भी खिताब नहीं जीता था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सीरिया 2007 और 2009 में नेहरू कप फाइनल में भारत से हार गया था, जबकि टीम 2012 में इस टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रही थी. भारत के अपने पिछले दौरे पर सीरिया 2019 में इंटरकॉन्टिनेंटल कप में तीसरे स्थान पर रहा था. इस दौरान उसने भारत के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था. दोनों टीमों के बीच पिछली भिड़ंत में सीरिया ने जनवरी में कतर में एशियाई कप में भारत को 1-0 से हराया था.

(एजेंसी: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.