आईपीएल 12: खिताबी जंग शुरू, चेन्नई के खिलाफ टॉस जीत पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस

हैदराबाद में खेले जा रहे IPL-12 के फाइनल में मैच में तीन बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.

Published date india.com Updated: May 12, 2019 7:46 PM IST
आईपीएल 12: खिताबी जंग शुरू, चेन्नई के खिलाफ टॉस जीत पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस

हैदराबाद: यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के फाइनल में मैच में तीन बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. मैच शुरू हो गया है. मुंबई पहले बल्लेबाजी कर रही है. दोनों टीमें चौथी बार फाइनल में आमने-सामने हैं. दोनों टीमें लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा तीन-तीन बार आईपीएल जीत चुकी हैं. दोनों में से जो भी टीम जीतेगी, वह अपने चौथे खिताब पर कब्जा जमाएगी.

IPL 2019 की विनर टीम को मिलेंगे करोड़ों रुपये, हारने वाली टीम को होगा भारी नुकसान

मुंबई ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है. जयंत यादव के स्थान पर मिशेल मैक्लेघन को अंतिम एकादश में मौका मिला है. चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है और उसी टीम को उतारा जो दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली थी.

ये हैं टीमें

चेन्नई: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, शेन वॉटसन, शार्दूल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, हरभजन सिंह, दीपक चाहर और इमरान ताहिर.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मुंबई: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, मिशेल मैक्लेघन, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह और केरन पोलार्ड.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.