आईपीएल के दसवें सीजन की 20 फरवरी को होने वाली नीलामी में पहली बार अफगानिस्तान के खिलाड़ियों पर बोली जाएगी। भारत-अफगानिस्तान के रिश्तों को बेहतर बनाते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल 2017 में पांच अफगान क्रिकेटरों को नीलामी सूची में जगह दी है। इसके अलावा यूएई के भी एक खिलाड़ी का नाम नीलामी सूची में होगा।
इस आईपीएल नीलामी में पहली बार शामिल होने जा रहे दो असोसिएट देशों के छह खिलाड़ियों में से जिसकी चर्चा सबसे ज्यादा है वह हैं, अफगानिस्तान के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद।
शहजाद जोरदार बैटिंग करते हैं और महेंद्र सिंह धोनी के फैन हैं। शहजाद का बेस प्राइज 50 लाख रुपये रखा गया है। शहजाद धोनी की ही तरह आक्रामक बैटिंग करने के लिए पहचाने जाते हैं। यहां तक कि वह धोनी के सिग्नेचर शॉट हेलिकॉप्टर को भी बहुत बढ़िया अंदाज में खेलते हैं और लंबे-लंबे छक्के लगाते हैं। 2016 के टी20 विश्व कप में उन्होंने बड़ी टीमों के खिलाफ भी अपनी बैटिंग का जलवा दिखाकर सबका ध्यान अपनीओर खींचा था। यह भी पढ़ें: आईपीएल 2017 के कार्यक्रम की घोषणा, जानिए कब खेला जाएगा कौन सा मैच
आईपीएल की इस बार की नीलामी में मोहम्मद शहजाद को खरीरददार मिलना लगभग तय है और कोई न कोई टीम जरूर इस जोरदार बल्लेबाज को अपनी टीम में रखना चाहेगी। इसकी वजह टी20 क्रिकेट में शहजाद का जोरदार रिकॉर्ड है। उन्होंने अब तक खेले गए अपने 55 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में 136 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं और 1 शतक और 11 अर्धशतक जड़ चुके हैं।
शहजाद के अलावा इस बार की आईपीएल नीलामी में पहली बार शामिल किए गए दो असोसिएट देशों के पांच अन्य खिलाड़ियों में चार अफगानिस्तान के हैं और इनमें बल्लेबाज असगर स्टैनिकजई, तेज गेंदबाज दौलत जदरान, ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और गेंदबाज राशिद खान अरमान शामिल हैं। छठा क्रिकेटर भारत में जन्मे यूएई के क्रिकेटर चिराग सूरी हैं। यह भी पढ़ें: IPL नीलामी : 2 करोड़ की बेस प्राइज वाले 7 क्रिकेटर्स
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.