IPL 2017: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी, हॉटस्टार पर देख सकते हैं सीधा प्रसारण

आईपीएल सीजन 10 का छठवां ओपनिंग सेरेमनी आज शाम को मुंबई में होगा

Published date india.com Published: April 9, 2017 5:52 PM IST
IPL 2017 Mumbai Opening Ceremony LIVE Streaming in Hindi: Watch live online Telecast of Vivo IPL 10 at Hotstar | IPL 2017: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी, हॉटस्टार पर देख सकते हैं सीधा प्रसारण
आईपीएल 10 ओपनिंग सेरेमनी, हैदराबाद (फोटो साभार- बीसीसीआई)

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 10 का छठवां ओपनिंग सेरेमनी रविवार को मुंबई में होगा. ओपनिंग सेरेमनी मुंबई इंडियंस के लिए आयोजित की जा रही है क्योंकि आज मुंबई अपना पहला होम मैच वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता के खिलाफ खेलेगी. आईपीएल के इस सीजन का यह सातवां मैच होगा.

ओपनिंग सेरेमनी शाम 6.15 पर शुरू होगा. सेरेमनी का लाइव प्रसारण हॉटस्टार पर देखा जा सकता है. बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में एक के बजाय आठ अलग-अलग ओपनिंग सेरेमनी हो रही है.

अब तक के ओपनिंग सेरेमनी में दिशा पटानी, एमी जैक्शन, रितेश देशमुख, टाइगर श्रॉफ जैसे कई बॉलीवुड सितारों परफॉर्म कर चुके हैं. इन बॉलीवुड हस्तियों ने अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से क्रिकेट फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है.

हालांकि, आज की ओपनिंग सेरेमनी में कौन परफॉर्म करेगा, इसकी घोषाणा अभी तक नहीं हुई है, लेकिन इवेंट में बॉलीवुड तड़का लगना तो तय है. क्रिकेट फैंस के लिए यह सरप्राइज इंटरेस्टिंग होगा कि आज के इवेंट में कौन से सितारे थिरकेंगे.

उधर, कोलकाता के ईडन गार्डन में श्रद्धा कपूर और सिंगर मोनाली ठाकुर 13 अप्रैल को परफॉर्म करेंगी. इसके बाद 15 अप्रैल को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला ग्राउंड में परिणीति चोपड़ा परफॉर्म करती नजर आएंगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.