By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुई ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी, सुशांत-मलाइका ने जमाया रंग
आईपीएल के इस सीजन में एक के बजाय आठ अलग-अलग ओपनिंग सेरेमनी होनी है
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन का सातवां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइ़डर्स के बीच सातवां मुकाबला होना है। मैच से पहले मुंबई में भी ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस ओपनिंग सेरेमनी में टॉप बॉलीवुड सेलिब्रिटिज परफॉर्म करेंगे। जानकारी के मुताबिक, शाम 6.15 बजे से ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी।
आईपीएल के 10वें सीजन का आगाज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में ओपिनिंग सेरेमनी के साथ हुआ था। पहली ओपिनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों को दिल जीत लिया था। इसके बाद के ओपनिंग सेरेमनी में दिशा पटानी, एमी जैक्शन, रितेश देशमुख, टाइगर श्रॉफ जैसे कई बॉलीवुड सितारों परफॉर्म कर चुके हैं. इन बॉलीवुड हस्तियों ने अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से क्रिकेट फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है.
मुंबई में हो रही ओपनिंग सेरेमनी की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ-
Live Updates
-
सुशांत-मलाइका के परफॉर्मेंस ने क्रिकेट फैंस का किया भरपूर मनोरंजन और इसी के साथ ओपनिंग सेरेमनी समाप्त. थोड़ी देर में शुरू होगा मुंबई और कोलकाता के बीच मुकाबला.
-
सुशांत-मलाइका के परफॉर्मेंस से दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है
-
स्टेज से उतर बाउंड्री लाइन के पास पहुंचे सुशांत-मलाइका
-
सैराट फिल्म के गाने पर परफॉर्म कर रहे सुशांत-मलाइका
-
रंग बरसे पर नाच रहे सुशांत-मलाइका
-
बद्रीनाथ की दुल्हनिया फिल्म के गाने पर परफॉर्म कर रहीं मलाइका अरोड़ा
-
स्टेडियम में हो रहा रंगारंग कार्यक्रम, दिख रहा भव्य नजारा
-
मलाइका से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने किया परफॉर्म
-
ढोल बाज गाने पर परफॉर्म कर रही मलाइका अरोड़ा
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें