क्रिकेट के दीवानों के लिए इंतजार की घड़िया खत्म हुईं। आईपीेएल के दसवें सीजन के आगाज़ की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज वीवो आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी है। इस साल आईपीएल की आठ ओपनिंग सेरेमनी होगी जिसमें पहली और मुख्य सेरेमनी का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में किया जा रहा है। इसी के साथ ही 47 दिनों तक चलने वाले रोमांचक सफर की शुरुआत हो जाएगी।
ओपनिंग सेरेमनी का सीधा प्रसारण
आईपीएल 2017 की ओपनिंग सेरेमनी आज शाम 6.30 बजे से हैदराबाद में आयोजित हो रही है। इस समारोह में टाइगर श्राफ, ऋतिक रोशन, श्रृद्धा कपूर, परिणीति चोपड़ा समेत कई बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा हो सकता है। ओपनिंग सेरेमनी का सीधा प्रसारण सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के सोनी सिक्स, सोनी मैक्स, सोनी ईएसपीएन में देखा जा सकता है। ऑनलाइन दर्शक हॉटस्टार (Hotstar) पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः आईपीएल 2017: जानिए कब खेला जाएगा कौन सा मैच, कहां देख सकते हैं लाइव प्रसारण
ओपनिंग सेरेमनी के बाद सीजन का पहला मैच आईपीएल 9 की चैंपियन टीम सनराइजर्स हैदराबाद और उपविजेता रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रात आठ बजे से खेला जाएगा।
आईपीएल का दसवां सीजन 47 दिनों तक चलेगा और दस मैदानों पर खेला जाएगा, इसका फाइनल 21 मई को हैदराबाद में खेला जाएगा। प्रत्येक टीम कुल 14 मैच खेलेगी, जिनमें से 7 मैच वह अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी। इस सीजन में 2011 के बाद पहली बार इंदौर में आईपीएल का मैच खेला जाएगा।
इस सीजन में आठ टीमें भाग लेंगी, जिनमें सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइटराइ़डर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट और गुजरात लायंस शामिल हैं।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.