SRH के कैप्टन केन विलियमसन को ‘औरेंज कैप’ KXIP के एंड्रय टाई को ‘पर्पल कैप’

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन भले ही अपनी टीम को खिताब नहीं दिला पाए लेकिन न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने आईपीएल-11 में सर्वाधिक 735 रन बनाए.

Published: May 27, 2018, 11:13 PM IST

मुंबई: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन भले ही अपनी टीम को खिताब नहीं दिला पाए लेकिन न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने आईपीएल-11 में सर्वाधिक 735 रन बनाकर यहां आखिर में ‘औरेंज कैप’ हासिल की जबकि किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज एंड्रय टाई को सर्वाधिक विकेट लेने के लिए ‘पर्पल कैप’ मिली. विलियमसन ने 17 मैचों में 52.50 की औसत से 735 रन बनाए जिसमें आठ अर्धशतक भी शामिल हैं. उनके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स के ऋषभ पंत 684 रन बनाकर दूसरे स्थान पर रहे. डेयरडेविल्स की टीम प्लेआफ में जगह बनाने में नाकाम रही थी.

विलियमसन इस तरह से आईपीएल के किसी एक सत्र में 700 से अधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने. उनसे पहले क्रिस गेल, माइकल हसी, विराट कोहली और डेविड वार्नर ने यह उपलब्धि हासिल की थी. गेल ने दो बार यह कारनामा किया. किंग्स इलेवन पंजाब की टीम प्लेआफ में नहीं पहुंच पाई लेकिन उसके ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज टाई सर्वाधिक विकेट लेने के लिये मिलने वाली पर्पल कैप का पुरस्कार हासिल करने में सफल रहे. टाई ने 14 मैचों में 24 विकेट लिये. उनके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के राशिद खान (21 विकेट) और सिद्धार्थ कौल (21 विकेट) का नंबर रहा.

गौरतलब है कि शेन वॉटनस के तूफानी शतक की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2018 का फाइनल मैच 8 विकेट से जीत लिया. चेन्नई ने तीसरी बार आईपीएल में खिताबी मुकाबला जीता. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 179 रन का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में चेन्नई ने 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया. इस दौरान शेन वॉटसन ने खतरनाक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 117 रन बनाए.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.