By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ipl 2018 Opening Ceremony To Be Organised In Mumbais Wankhede Stadium On 7th April
IPL 2018: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी
स्टार पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग का प्रसारण करेगा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी सात अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी. बीसीसीआई के सूत्रों ने यह जानकारी दी है. आईपीएल के इस सीजन का पहला मुकाबला मौजूदा चैम्पियन मुम्बई इंडियंस और दो बार के चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. आईपीएल के 11वें सीजन के मुकाबले 27 मई तक 51 दिनों तक नौ आयोजन स्थलों पर खेले जाएंगे.
स्पॉट फिक्सिंग के कारण दो साल का प्रतिबंध झेलकर वापसी कर रही राजस्थन रॉयल्स और सुपर किंग्स टीमों के प्रशंसकों के लिए खुशी की खबर यह है कि इन दोनों फ्रेंचाइजी टीमों के मैच क्रमश: एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम (चेन्नई) और सवाई मानसिंह स्टेडियम (जयपुर) में खेले जाएंगे. किंग्स इलेवन पंजाब अपने तीन घरेलू मैच इंदौर और चार मैच मोहाली में खेलेगा.
Opening Ceremony of #IPL2018 to be organised in Mumbai’s Wankhede Stadium on 7th April: BCCI Sources pic.twitter.com/5hpDvm3bSa
— ANI (@ANI) March 4, 2018
आगामी लीग में 12 मैच ऐसे हैं, जो चार बजे शाम से खेले जाएंगे जबकि 48 मैच आठ बजे से खेले जाएंगे. हालांकि लीग के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने कुछ दिनों पहले कहा था कि इस साल रात आठ बजे की बजाय सात बजे से मैच खेले जाएंगे और पहले जो मैच चार बजे से हुआ करते थे, वे 5.30 बजे से होंगे.
यह भी पढ़ें- IPL 2018: सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले इस खिलाड़ी को नहीं मिल रहा था खरीदार, पढ़ें टॉप पांच बल्लेबाज
स्टार पहली बार लीग का प्रसारण करेगा. इससे पहले लीग का प्रसारण अधिकार सोनी नेटवर्क्स के पास था. स्टार स्पोर्ट्स ने एक बयान जारी कर यह बात कही थी. पहला क्वालिफायर और फाइनल मुकाबले क्रमश: 22 और 27 मई को वानखेड़े स्टेडियम में होंगे. एलिमिनेटर और दूसरे क्वालिफायर मुकाबले कहां होंगे, अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है.
आईएएनएस इनपुट
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें