धोनी-विराट की टक्कर से शुरू होगा IPL 2019 का सफर, पहले 17 मैचों का शेड्यूल जारी

IPL यानि इंडियन प्रीमियर लीग की तारीख और कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है.

Published date india.com Published: February 20, 2019 5:57 AM IST
धोनी-विराट की टक्कर से शुरू होगा IPL 2019 का सफर, पहले 17 मैचों का शेड्यूल जारी

नई दिल्ली. IPL यानि इंडियन प्रीमियर लीग की तारीख और कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है. भारतीय क्रिकेट के इस तड़कत-भड़कते लीग के 12वें सीजन की शुरुआत 23 मार्च से होगी. हालांकि, इसके कार्यक्रमों की घोषणा को लेकर थोड़ा ट्विस्ट है. अभी सिर्फ इसके पहले 2 हफ्ते यानि 5 अप्रैल तक का ही शेड्यूल तैयार हुआ है. इस दौरान 17 मैच खेले जाएंगे.

धोनी-विराट में पहली टक्कर

IPL-12 का ओपनिंग मैच धोनी और विराट की टीमों के बीच होगा. मतलब ये कि सीजन 12 के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयलचैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने सामने होगी. ये मुकाबला चेन्नई के चेपक स्टेडियम पर होगा.

फुल शेड्यूल में रोड़ा आम चुनाव

IPL के पहले 2 हफ्ते का शेड्यूल अभी सिर्फ इसलिए तैयार हुआ है क्योंकि इस साल देश में लोकसभा चुनाव होने हैं. और, जब उसके तारीखों का एलान हो जाएगा तो उसके मुताबिक IPL के आगे के कार्यक्रमों की घोषणा भी कर दी जाएगी. IPL की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया,”जल्‍द ही लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा होनी है, इसलिए IPL के पूरे कार्यक्रम की घोषणा नहीं की जा रही है. चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद आईपीएल सीजन के आगे के मैचों की घोषणा की जाएगी.”

भारत में ही होगा IPL

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बता दें कि लोक सभा चुनावों को देखते हुए ये कयास लगाए जा रहे ते IPL का 12वां सीजन 2009 का ही तरह इस बार भी देश से बाहर खेला जाएगा लेकिन BCCI ने टूर्नामेंट 23 मार्च से शुरू करने का घोषणा करके इन अटकलों पर विराम लगा दिया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.