By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ipl 2020 Analysing Chahal And Sundars Bowling Helped Me To Get The Right Length Says Murugan Ashwin
'चहल-सुंदर की गेंदबाजी देकर शारजाह के छोट मैदान पर सही लेंथ हासिल करने में मदद मिली'
इंडियन प्रीमियर लीग के 31वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 विकेट से हराया।
किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के स्पिनर मुरूगन अश्विन (Murugan Ashwin) ने कहा कि सही लेंथ पर गेंदबाजी करने से वो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में सफल रहे और इसकी सीख उन्हें पिछले मैच में अपनी इस प्रतिद्वंद्वी टीम के गेंदबाजों को देखकर ही मिली।
अश्विन ने खतरनाक एरोन फिंच (Aaron Finch) और वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) के विकेट लिए और चार ओवर में केवल 23 रन दिए। किंग्स इलेवन ने गुरुवार को खेला गया ये मैच आठ विकेट से जीता।
इस 30 साल गेंदबाज ने आरसीबी की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 82 रन से जीत के दौरान युजवेंद्र चहल और सुदंर की गेंदबाजी का विश्लेषण किया जिससे उन्हें शारजाह के अपेक्षाकृत छोटे मैदान पर सही लेंथ हासिल करने में मदद मिली।
अश्विन ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘गेंद बल्ले पर थोड़ा रुककर आ रही थी। यह सहीं लेंथ पर गेंद करने से जुड़ा था। आरसीबी ने जो पिछला मैच खेला था मैंने उसे देखा था। मैंने इस पर गौर किया था उनके स्पिनर किस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं। मैंने उससे सीख ली। मैं सही लेंथ पर गेंदबाजी करना चाहता था और जितना संभव हो दोनों तरफ टर्न करना चाहता था। ’’
चहल ने केकेआर के खिलाफ मैच में चार ओवर में 12 जबकि सुंदर ने 20 रन दिए थे। अश्विन ने कहा कि छोटे मैदान पर गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘‘ये चुनौतीपूर्ण है और आपको इसे स्वीकार करना होगा। आपको इससे तालमेल बिठाना होगा और हमने अभ्यास में ऐसा ही किया।’’
Also Read:
-
Live Updates आईपीएल IPL 2026 Schedule Announcement: IPL 2026 शेड्यूल के ऐलान में देरी, टाइमिंग को लेकर आया नया अपडेट
-
किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं संजू सैमसन की वाइफ, फिल्मी है लव स्टोरी, महल जैसे घर में अपने पति के साथ करती हैं अठखेलियां!
-
कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक है सूर्याकुमार यादव, सिर्फ एक साल की कमाई ही चौंका देगी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Topics
- Indian Premier League
- IPL
- IPL 2020
- IPL 2020 Match UAE
- IPL 2020 news
- IPL Live Score
- IPL Match Today
- IPL Score
- Kings XI Punjab
- KXIP IPL Team 2020
- KXIP vs RCB Full Scorecard
- KXIP vs RCB IPL Match Today
- RCB IPL Team 2020
- RCB vs KXIP
- RCB vs KXIP IPL 2020 Live Updates
- RCB vs KXIP IPL Match Result
- RCB vs KXIP LIVE SCORE
- Royal Challengers Bangalore
- Royal Challengers Bangalore vs Kings XI Punjab