
Sandeep Gupta
11 साल से अधिक समय से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय हूं. करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से करने के बाद दैनिक जागरण और पंजाब केसरी जैसे समूह में काम किया. ... और पढ़ें
आईपीएल 2020 के लिए ऑक्शन (IPL 2020 Auction) की प्रक्रिया गुरुवार को कोलकाता में पूरी हो गई है. इस साल ऑक्शन के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का बोलबाला रहा. तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए. कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें 15.50 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की टीम में मध्यक्रम में विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) पर किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपये का दांव चला. वो दूसरे सबसे महंगे भारतीय बने.
ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के क्रिकेट में कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) पर भी नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजी ने खूब बोलियां लगाई. अंत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 4.4 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया. ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल और एरोन फिंच पर मिलाकर ही विभिन्न फ्रेंचाइजी ने कुल 31 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. आईपीएल 2019 के दौरान यह तीनों खिलाड़ी विश्व कप की तैयारियों के चलते नहीं खेले थे.
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्रिस मॉरिस रॉयल (Chris Moris) चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाजी क्रम को मजबूती देंगे. लंबी लड़ाई के बाद आरसीबी ने उनपर 10 करोड़ रुपये की रकम खर्च कर अपनी टीम के साथ जोड़ा है.
पढ़ें:- IPL 2020 Auction: सबसे महंगे टॉप-5 भारतीय खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल भी शामिल, देखें पूरी लिस्ट
विंडीज के शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) पर दिल्ली कैपिटल्स ने 7.75 करोड़ रुपये की रकम खर्च की. वो दिल्ली के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देंगे. कोलकाता की टीम ने 1.5 करोड़ के बेस प्राइज वाले इंग्लैंड की विश्व विजेता टीम के कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) को 5.25 करोड़ करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया.
कोलकाता ने पिछले सीजने के अपने बड़े खिलाड़ी क्रिस लिन (Chris Lynn) और रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) को रिलीज कर दिया था. क्रिस लिन को दो करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा जबकि रॉबिन उथप्पा पर राजस्थान रॉयल्स ने तीन करोड़ का दांव चला.
पढ़ें:- IPL Auction : 48 वर्षीय लेग स्पिनर प्रवीण तांबे की लगी बोली, बना डाला IPL इतिहास का बड़ा रिकॉर्ड
पीयूष चावला (Piyush Chawala) सबसे ज्यादा रकम पाने वाले भारतीय बने. चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 6.75 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम के साथ जोड़ा. मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने चार करोड़ रुपये खर्च किए. इसी तरह जयदेव उनादकट पर राजस्थान रॉयल्स ने तीन करोड़ खर्च कर टीम के साथ जोड़ा.
बेहद गरीब परिवार से आने वाले यशस्वी जायस्वाल के घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स ने उनपर 2.4 करोड़ रुपये की रकम खर्च की.
दिल्ली कैपिटलस ने इंग्लैंड के जेसन रॉय (1.5 करोड़), क्रिस वोक्स (1.5करोड़), ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी (2.4 करोड़) को अपने साथ जोड़ा.
पढ़ें:- IPL Auction: फिर ‘मिलियन डॉलर बेबी’ बने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल
पिछले दो साल से भी अधिक समय से चोट से जूझ रहे साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन पर नीलामी के पहले दो राउंड के दौरान किसी ने भी दांव नहीं चला. हालांकि तीसरे राउंड में बेंगलुरू ने उन्हें दो करोड़ के बेस प्राइज में खरीद लिया.
अंडर-19 विश्व कप 2020 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.9 करोड़ खर्च कर खरीदा. इतनी ही राशि खर्च कर घरेलू किकेट के स्टार विराट सिंह को भी हैदराबाद ने खरीदा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.