IPL 2020 Auction, Date, Shedule: बीसीसीआई ने जारी किया नीलामी का बजट व शेड्यूल

पिछली नीलामी प्रक्रिया के मुकाबले आगामी सीजन के लिए सभी फ्रेंचाइजी को अतिरिक्‍त बजट दिया गया है।

Updated: October 1, 2019, 10:29 AM IST

बीसीसीआई ने आईपीएल 2020 के लिए ऑक्‍शन की तारीखों का ऐलान कर दिया है. साल के अंत में  19 दिसंबर को अगले आईपीएल सीजन के लिए नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी. इस बार कोलकाता में सभी फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए नीलामी की प्रक्रिया के लिए आमने सामने होंगी.

पढ़ें:- तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इलाज के लिए जाएंगे इंग्‍लैंड

परंपरागत तौर पर आईपीएल ऑक्‍शन की प्रक्रिया बेंगलुरू में की जाती थी, लेकिन आईपीएल 2019 के लिए ऑक्‍शन जयपुर में हुए.

आईपीएल 2020 के लिए ऑक्‍शन की प्रक्रिया 2019 की तर्ज पर ही कम खिलाड़ियों वाली ही रहेगी. आईपीएल 2021 के लिए अगले साल के अंत में होने वाले ऑक्‍शन में सभी फ्रेंचाइजी के पास मौजूद खिलाड़ी एक बार फिर निलामी के लिए आ जाएगे.

पढ़ें:- कमलेश नागरकोटी इमरजिंग एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल

वेबसाइट क्रिकइन्‍फो की खबर के मुताबिक सभी फ्रेंचाइजी को यह बता दिया गया है कि खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखने व अन्‍य फ्रेंचाइजी से अदला-बदली करने के लिए उनके पास 14 नवंबर तक का समय है. सभी फ्रेंचाइजी को नीलामी की प्रक्रिया के लिए 85 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है. पिछले आईपीएल के मुकाबले आगामी सीजन के लिए सभी फ्रेंचाइजी को तीन करोड़ रुपये अतिरिक्‍त दिए गए हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.