IPL 2020: शेन वाटसन ने कहा- अनुभवी CSK के पास 13वां सीजन जीतने का पूरा मौका

सीनियर ऑलराउंडर शेन वाटसन ने मुश्किल सम में अपना समर्थन करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की लीडरशिप की तारीफ की।

Published: September 10, 2020, 12:55 PM IST

सीनियर ऑलराउंडर शेन वाटसन (Shane Watson) की मानना है कि अनुभवी खिलाड़ियों से सजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन को जीतने की काबिलियत रखती है। यूएई पहुंची सीएसके टीम के कुल 13 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे जिसके बाद टीम को शुरुआती 6 दिन के अलावा 7 दिन का अतिरिक्त समय क्वारेंटीन में बिताया पड़ा। लेकिन वाटसन का कहना है कि इससे टीम प्रभावित नहीं होगी।

पाकिस्तान सुपर लीग में वाटसन की टीम क्वैटा ग्लैडिएटर्स के खिलाड़ी अधिग्रहण के प्रमुख नबीस हाशमी के यू-ट्यूब शो पर उन्होंने कहा, “एक अनुभवी टीम होने का मतलब है कि आपके खिलाड़ियों को पहले मैच से ही दबाव में अपनी काबिलियत को इस्तेमाल करने की अच्छी समझ है।”

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने कहा, “इसलिए हमें लगता है कि हमारे पास एक अच्छा सीजन खेलने का अच्छा मौका है क्योंकि हमारे पास अनुभवी और क्वालिटी वाले खिलाड़ी हैं। तेजी से आगे बढ़ने की कोशिश में हमारे गलती करने की संभावना कम है।”

दुनिया भर की टी20 लीगों में खेल चुके वाटसन का कहना है कि वो इस टूर्नामेंट में अपने इस अनुभव का इस्तेमाल करने को लेकर उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, “मैं पिछले चार सालों से टी20 टूर्नामेंट खेल रहा हूं। मुझे अब ज्यादा समझ है लेकिन फिर भी मेरे लिए अपनी स्किक्स को इस्तेमाल कर पाना चुनौतीपूर्ण है।”

साथ ही वाटसन ने चेन्नई टीम की लीडरशिप की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “ना केवल फाइनल मैच बल्कि 2018 का पूरा सीजन मेरा सर्वश्रेष्ठ था। लेकिन पिछले साल सीएसके ने मुश्किलों में मेरा साथ दिया। बाकी जिन टीमों में मैं रहा हूं, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रन बनाने से पहले मुझे कई बार ड्रॉप किया गया।”

उन्होंने आगे कहा, “उनका इस तरह से मेरा समर्थन करना, ये पता होने कि मेरी अच्छी पारियों केवल कुछ मैच दूर हैं, शानदार था। केवल विश्व स्तरीय लीडर ही अपने खिलाड़ियों के साथ टिके रहते हैं, अगर वो उस खिलाड़ी की ताकत को जानते है।”

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.