IPL 2020 की जगह ऑस्ट्रेलिया की तैयारी क्यों कर रहा ये भारतीय बल्लेबाज, जानिए वजह

भारत की ओर से 9 टेस्ट मैचों में 552 रन बना चुका है ये बल्लेबाज

Published: September 10, 2020, 6:21 PM IST

भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) को पिछले साल आईपीएल 13 (IPL 2020) के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई. हनुमा विहारी और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल दो ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्हें आईपीएल में किसी टीम ने नहीं खरीदा.

टीम इंडिया के फील्डिंग कोच आर श्रीधर कर रहे मदद

इस समय बीसीसीआई (BCCI) से अनुबंधित खिलाड़ी यूएई में आईपीएल 13 की तैयारियों में लगे हुए हैं वहीं हनुमा विहारी हैदराबाद में टीम इंडिया के फील्डिंग कोच आर श्रीधर (R Sridhar) के साथ आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अपनी तैयारियों में जुटे हैं.

9 टेस्ट मैचों मेंं 552 रन बना चुके हैं   

9 टेस्ट मैचों में 552 रन बना चुके विहारी ने कहा ,‘आईपीएल का हिस्सा होना अच्छा होता लेकिन मैं उसके बारे में नहीं सोच सकता . ’कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के बीच विहारी श्रीधर के साथ अभ्यास कर रहे हैं.

हनुमा विहारी बोले-मैं मैटिंग विकेट पर अभ्यास कर रहा हूं

बकौल हनुमा,‘श्रीधर सर अभ्यास में मदद कर रहे हैं . लॉकडाउन (Lockdown) के कारण मैदान खुले नहीं है.  मैं मैटिंग विकेट पर अभ्यास कर रहा हूं . ’ अभ्यास में उनका फोकस ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचों के अनुकूल ढलने पर है और मैटिंग विकेटों पर गेंद असमान उछाल लेकर आती है.  विहारी को काउंटी चैम्पियनशिप (County Championship) खेलने इंग्लैंड जाना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण नहीं जा सके.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.