Delhi Capitals: रिकी पोंटिंग ने दिया रिषभ पंत के कान खड़े कर देने वाला बयान, बोले- अगर...

रिषभ पंत बीते कुछ समय से बल्‍लेबाजी और विकेटकीपिंग में जूझते हुए नजर आ रहे हैं.

Published date india.com Updated: December 24, 2019 4:49 PM IST
Rishabh Pant with Ricky Ponting @ Twitter
Rishabh Pant with Ricky Ponting @ Twitter

आईपीएल 2020 ऑक्‍शन के दौरान दिल्‍ली फैंचाइजी ने ऑस्‍ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्‍लेबाज एलेक्‍स कैरी को अपने स्‍क्‍वाड में शामिल किया है. कैरी का यह डेब्‍यू आईपीएल सीजन होगा. दिल्‍ली फ्रेंचाइजी के मेंटर और कैरी के हमवतन रिकी पोंटिंग ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे रिषभ पंत के कान जरूर खड़े हो गए होंगे.

पढ़ें:- BCCI उपाध्यक्ष का PCB प्रमुख को करारा जवाब, बोले-आपको पहले…

रिकी पोंटिंग ने कहा कि एलेक्‍स कैरी के पास अच्‍छा क्रिकेटिंग ब्रेन है. वो स्पिन गेंदबाजी को बेहद अच्छे से खेलता है. अगर हमारे विकेटकीपर बल्‍लेबाज रिषभ पंत चोटिल होते हैं तो एलेक्‍स कैरी को बल्‍लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग की जिम्‍मेदारी भी दी जा सकती है.

ऑस्‍ट्रेलिया की बिग बैश लीग 2019-20 के दौरान एडिलेड स्‍ट्राइकर्स की तरफ से नंबर-4 पर खेलते हुए एलेक्‍स कैरी ने हाल ही में 24 गेंद पर 55 रन की धमाकेदार पारी पारी खेली है.

वहीं, रिषभ पंत बीते कुछ समय से लगातार खराब फॉर्म से जूझ nरहे हैं. विकेटकीपिंग में कमजोरियों को देखते हुए टीम इंडिया में उनके लिए एक विशेषज्ञ कोच को लाने की प्रक्रिया जारी है. ऐसे में इस बात की संभावना प्रबल है कि दिल्‍ली कैपिटल्‍स में नबर-4 पर खेलने वाले रिषभ पंत के विकल्‍प के तौर पर पोंटिंग हमवतन एलेक्‍स कैरी को देख रहे हों.

पढ़ें:- NZ दौरे पर इंडिया ए टीम में पृथ्‍वी को टेस्‍ट, हार्दिक को वनडे टीम में मिली जगह

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

रिकी पोंटिंग ने कहा, “ऑस्‍ट्रेलिया की टीम में एलेक्‍स कैरी जो रोल निभा रहे हैं उसे देखते हुए ही हमने दिल्‍ली कैपिटल्‍स में उन्‍हें लेने का निर्णय किया है. उसका क्रिकेटिंग माइंड भी बेहद अच्‍छा है. जिसे चलते मुझे लगता है कि वो हमें मैच जिताने में काफी मददगार साबित होगा.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.