By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ipl 2020 Players List Delhi Capitals Auction Picks Full List Of Players
IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ा ये खतरनाक खिलाड़ी, जानें पूरा स्क्वॉड
विंडीज के 22 साल के युवा खिलाड़ी शिमरोन हेटमेयर इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं
IPL Auction 2020 : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी गुरुवार को कोलकाता में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई. खिलाड़ियों की मंडी में 338 क्रिकेटर्स का भाग्य दांव पर था जिसमें से 62 को खरीददार मिले. बाकी अनसोल्ड रहे.
IPL 2020: उनादकट-उथप्पा रहे राजस्थान के सबसे महंगे खिलाड़ी; देखें पूरी लिस्ट
सभी 8 फ्रेंचाइजी ने अपने मनपसंद खिलाड़ी चुने. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पिछले सीजन (आईपीएल 2019) सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग की देखरेख में प्लेऑफ का सफर तय करने वाली दिल्ली कैपिटल्स टीम ने भी नीलामी में कुल 8 खिलाड़ी चुने.
इन खिलाड़ियेां पर लगाया दांव
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने 22 सदस्यीय स्क्वॉड में जिन 8 नए खिलाड़ियों को शामिल किया है उनमें विंडीज के युवा विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर (7.75 करोड़), इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉय (1.5 करोड़), ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी (2.4 करोड़), ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (4.8 करोड़), इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को (1.5 करोड़), तेज गेंदबाज मोहित शर्मा (50 लाख) सहित ललित यादव को (20 लाख) हैं.
शानदार फॉर्म हैं हेटमेयर
विंडीज के 22 साल के युवा खिलाड़ी शिमरोन हेटमेयर इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं. वह इस समय भारत में वनडे सीरीज खेल रहे हैं. तीन मैचों की सीरीज के दो वनडे में हेटमेयर 126.54 के स्ट्राइक रेट से कुल 143 रन बना चुके हैं जिसमें 139 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है.
इन खिलाड़ियों को किया था रिलीज
दिल्ली कैपिटल्स ने इस वर्ष क्रिस मॉरिस (दक्षिण अफ्रीका), कोलिन इनग्राम (दक्षिण अफ्रीका), हनुमा विहारी , अंकुश बैंस , बंददारू अय्यप्पा, जलज सक्सेना, नाथू सिंह, मनजोत कालरा और कोलिन मुनरो को रिलीज किया था.
जसप्रीत बुमराह के कमबैक पर प्रश्नचिन्ह; NCA ने फिटनेस टेस्ट लेने से किया इंकार
दिल्ली कैपिटल्स की 22 सदस्यीय नई स्क्वॉड इस प्रकार है :
शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, जेसन रॉय, रिषभ पंत, एलेक्स कैरी, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव, आर अश्विन, अमित मिश्रा, संदीप लामिछाने, कगीसो रबाडा, इशांत शर्मा, कीमो पॉल, अवेश खान, मोहित शर्मा, तुषार देशपांडे.
Also Read:
-
T20 World Cup 2026: हेटमायर की तूफानी फिफ्टी के बाद शेफर्ड की हैटट्रिक, विंडीज ने स्कॉटलैंड को किया पस्त
-
T20 World Cup 2026: एक ही मैच में टूटे क्रिस गेल के 2 बड़े रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को धूल चटाई
-
स्टीव स्मिथ की अभी भी IPL में खेलने की चाहत, ग्लेन मैक्सवेल बाहर- मिनी ऑक्शन में 77 स्लॉट्स के लिए 1355 खिलाड़ी दौड़ में
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें