इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) का पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) टीम ने गुरुवार रात हुई नीलामी में भारतीय खिलाड़ियों पर ज्यादा पैसे खर्च किए। राजस्थान का झुकाव नीलामी की शुरुआत से ही घरेलू क्रिकेटर्स की ओर था। ये बात इससे भी साफ हो जाती है कि राजस्थान के दो सबसे महंगे खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) और जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) हैं।
राजस्थान ने कोलकाता में हुई IPL 2020 नीलामी में सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ी खरीदे। 28.90 करोड़ की पर्स के साथ उतरी रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने उथप्पा, उनादकट के अलावा डेविड मिलर (David Miler) और एंड्रूयू टाय (Andrew Tye) जैसे विदेशी खिलाड़ियों पर भी बोली लगाई। वहीं युवा भारतीय यशस्वी जायसवाल को भी राजस्थान ने 2.4 करोड़ में खरीदा। गौरतलब है कि राजस्थान ने नीलामी से पहले रिलीज किए उनादकट और ओशाने थॉमस को फिर से खरीदा है।
नीलामी में खरीदे खिलाड़ी:
रॉबिन उथप्पा- 3 करोड़
जयदेव उनादकट- 3 करोड़
यशस्वी जायसवाल- 2.4 करोड़
आकाश सिंह- 20 लाख
अनुज रावत- 80 लाख
एंड्रयू टाय- एक करोड़
कार्तिक त्यागी- 1.3 करोड़
डेविड मिलर- 75 लाख
ओशाने थॉमस- 50 लाख
अनिरुद्ध जोशी- 20 लाख
टॉम कर्रन- एक करोड़
नीलामी से पहले रिलीज किए गए खिलाड़ी: एश्टन टर्नर, ओशाने थॉमस, शुभम रंजन, प्रशांत चोपड़ा, ईश सोढ़ी, आर्यमान बिड़ला, जयदेव उनादकट, राहुल त्रिपाठी, स्टुअर्ट बिन्नी, लियाम लिविंगस्टोन और सुदेश मिधुन
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.